फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23-year-old girl dies due to electrocution after falling into water on road in Bengaluru

Bengaluru: बेंगलुरु में पानी में गिरने के बाद करंट लगने से युवती की मौत, परिजनों ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Tue, 06 Sep 2022 11:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 06 Sep 2022 11:03 PM IST
सार

रविवार व सोमवार को बेंगलुरु में भारी वर्षा हुई थी। इसके बाद इस हाईटेक शहर की कई इमारतों के बेसमेंट में पानी घुस गया था। शहर के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर लोगों ने बृहद बेंगलुरु नगर निगम के प्रति रोष जताया। 

विज्ञापन
23-year-old girl dies due to electrocution after falling into water on road in Bengaluru
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देश की सिलीकॉन सिटी बेंगलुरु में भारी बारिश से बुरा हाल है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अनेक परिसरों, सड़कों आदि इलाकों में  कई फीट पानी भरा हुआ है। इस बीच 23 साल की एक स्कूटी सवार युवती की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवती का नाम अखिला बताया जा रहा है और वह एक स्कूल में काम करती थी। 

विज्ञापन


सोमवार देर रात बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण 23 साल की युवती की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, वह रात करीबन 9:30 बजे अपने घर वापस लौट रही थी, उस समय सड़क पर पानी इस कदर भरा हुआ था कि स्कूटी को चलाना तक मुश्किल था। ऐसे में वह पैदल उतर कर चलने लगी। तभी अचानक उसका पैर रास्ते के एक गड्ढे में चला गया और वह फिसल गई। गिरते समय पास में बिजली का पोल पकड़कर सहारा लेने के लिए जैसे ही उसने खंभे को पकड़ा, उसे करंट लग गया। करंट लगने के दौरान उसने मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। जब तक बिजली काटी गई उसकी मौत हो गई थी। बाद में अखिला को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अखिला की मौत से लोगों में नाराजगी है। मृतक युवती के परिजनों ने अखिला की मौत के लिए स्थानीय निकाय प्रशासन और बीबीएमपी के साथ शहर के इलेक्ट्रिसिटी मैनेजिंग बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


कैब भी नहीं हो रही बुक 
बेंगलुरु में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कहीं जाने के लिए कैब भी बुक नहीं हो पा रही है। यहां एक यात्री ने कहा कि हम इस भारी बारिश में कोई कैब बुक नहीं कर पा रहे हैं। कुछ रेडियो कैब ड्राइवर सिर्फ एक किलोमीटर के लिए 200 रुपये तक ले रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश
मौसम विभाग में वैज्ञानिक डॉ. गीता अग्निहोत्री ने बेंगलुरु के लिए आज की बारिश की रिपोर्ट जारी की। इलेक्ट्रॉनिक सिटी -8 सेमी, सिटी कार्यालय -4 सेमी, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-9.6 मिमी और एचएएल हवाई अड्डा -5 सेमी बारिश हुई। बेंगलुरु में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश होगी, आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश, तीन दिनों तक व्यापक बारिश के बाद दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों में भारी बारिश होगी। पूर्वानुमान के बीच दोबारा बारिश का दौर शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed