फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 MBBS students test positive for COVID19 at KEM Hospital All Corona Latest Updates

मुंबई: केइएम अस्पताल के 30 एमबीबीएस छात्र कोरोना संक्रमित, सभी को लग चुकी थी वैक्सीन की कम से कम एक डोज

Thu, 30 Sep 2021 05:25 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

केइएम अस्पताल मुंबई के बड़े अस्पतालों में से एक बताया जाता है। इस अस्पताल पर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करते हुए वायुसेना ने फूलों की बारिश भी की थी।

विज्ञापन
30 MBBS students test positive for COVID19 at KEM Hospital All Corona Latest Updates
केइएम अस्पताल में 30 एमबीबीएस छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए । - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में कोरोना संक्रमण का बड़ा मामला सामने आया है। केइएम अस्पताल के भीतर एक साथ एमबीबीएस के 30 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी छात्रों ने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले रखी थी। कुछ में कोरोना के कमजोर लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन


मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि संक्रमण के ये मामले कॉलेज के भीतर हुए किसी सास्कृतिक या खेल समारोह का परिणाम हैं। केइएम अस्पताल मुंबई के बड़े अस्पतालों में से एक बताया जाता है। इस अस्पताल पर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करते हुए वायुसेना ने फूलों की बारिश भी की थी।
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं। मुंबई में अब तक संक्रमण के 7,42,548 कुल मामले सामने आए हैं। जिनमे से 16103 की मौत हुई है। 7,19,218 लोग ठीक हुए तो वहीं 4,724 लोग अब भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या 65,47,793 हो गई है। जिसमें 1,39,011 लोगों की मौत हुई है। अब तक 63,68,530 लोग ठीक हो चुके हैं और 36,675 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed