फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23 Congress councillors of Itanagar Municipal Council (IMC) joined BJP in presence of CM Pema Khandu

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटका, 23 बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल

Thu, 27 Apr 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Thu, 27 Apr 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
23 Congress councillors of Itanagar Municipal Council (IMC) joined BJP in presence of CM Pema Khandu
- फोटो : ANI

अरुणाचल प्रदेश के इटानगर नगर परिषद के 25 में से 23 पार्षद आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भाजपा के राज्य अध्यक्ष तापिर गाओ की उपस्थिति में बुधवार की शाम ये पार्षद भाजपा में शामिल हुए। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अरुणाचल में फिर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री पेमा खांडू पार्टी से निलंबित
विज्ञापन


आपको बता दें कि इटानगर नगर परिषद में 30 पार्षद थे। जिसमें से 26 पार्षद कांग्रेस पार्टी से थे। पार्टी में से एक सदस्य के निष्कासन के बाद ये संख्या घटकर 25 रह गई। नगर पार्षदों ने खांडू की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अपना विश्वास प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाओ ने कहा भाजपा में शामिल नगर पार्षदों का स्वागत किया और कहा कि भाजपा परिवार में इन पार्षदों के शामिल होने से पार्टी में खुशी की लहर है। उन्होंने पार्षदों से कहा कि अब आप बीजेपी के सदस्य हैं और हम पूरे राज्य के कल्याण और विकास के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।
ये भी पढ़ें- पीपीए का आरोप, कहा- हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए बीजेपी जिम्मेदार

भाजपा में शामिल होने के पार्षदों के फैसले की सराहना करते हुए खांडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा पार्टी बाकी पार्टियों से अलग है। उन्होंने कहा कि जुड़वा शहर इटानगर और नहरलागुन शहर अरुणाचल प्रदेश के चेहरे हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री खांडू ने इटानगर नगर परिषद को राजधानी के विकास के लिए पूरा समर्थन देने का वादा भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed