{"_id":"58bd4dc84f1c1ba84ce7e709","slug":"22-constituencies-will-vote-in-manipur-on-8th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: दूसरे दौर का प्रचार खत्म, 8 मार्च को होगा 22 सीटों पर मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर: दूसरे दौर का प्रचार खत्म, 8 मार्च को होगा 22 सीटों पर मतदान
amarujala.com-Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 06 Mar 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आठ मार्च को होने वाले दूसरे दौर के मतदान के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को खत्म हो गया। इस दौर में राज्य के छह जिलों में फैली 22 सीटों पर वोट पड़ेंगे। लेकिन सबकी निगाहें थाउबल सीट पर टिकी हैं।
विज्ञापन
यहां मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला मैदान में हैं। इबोबी सिंह के बेटे की किस्मत का फैसला भी इसी दौर में होना है। इन 22 सीटों के लिए चार महिलाओं समेत कुल 98 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दौर की तरह ही इस बार भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौर में भाजपा और कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हुए हैं। उनके अलावा क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों के साथ 24 निर्दलीय भी मैदान में हैं। दूसरे दौर में
विज्ञापन
53 हजार 556 वोटरों के साथ माओ सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है।
इस दौर के लिए दुर्गम इलाकों में मतदान कर्मियों को पहुंचाने के लिए पांच हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल
किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की 280 कंपनियां तैनात की जा रही हैं।
ध्यान रहे कि पहले दौर में 38 सीटों के लिए रिकार्ड 86.5 फीसदी मतदान हुआ था। राजनीतिक पर्यवेक्षकों को इस बार भी मतदान का प्रतिशत ऊंचा रहने का अनुमान है।