फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 May 2026 Major Events

आज के दिन: पांच देशों के दौरे से लौटे पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ बैठक, आईपीएल में गुजरात-चेन्नई का मैच

Thu, 21 May 2026 06:00 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 21 May 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 21 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
21 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 21 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में  मंत्रिपरिषद की बैठत हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। आईपीएल में गुजरात और चेन्नई के बीच मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 

आज हो सकती है मंत्रिपरिषद की बैठक
केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक गुरुवार को हो सकती है। पांच देशों के अपने छह दिनी दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सभी केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य केंद्रीय राज्य मंत्री शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ मंत्रालयों एवं विभागों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक पश्चिम बंगाल और असम में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत और पुदुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार दोबारा बनने के बाद हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री का दक्षिण कोरिया दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। आज उनका इस दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान वह कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू-बैक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए नई पहलों पर विचार-विमर्श करेंगे। 

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
तृणमूल कांग्रेस गुरुवार को भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की बुलडोजर संस्कृति और रेलवे भूमि एवं स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों से फेरीवालों को कथित तौर पर जबरन हटाए जाने के खिलाफ टीएमसी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

दिल्ली में ट्रक चालकों की हड़ताल
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और दिल्ली सरकार की नीतियों के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के नेतृत्व में दिल्ली-एनसीआर की 68 से अधिक परिवहन एसोसिएशनों और यूनियनों ने 21 से 23 मई तक तीन  दिन चक्का जाम का एलान किया है। संगठनों का आरोप है कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में भारी बढ़ोतरी और बीएस-4 कमर्शियल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध से परिवहन उद्योग पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

आतंकवाद विरोधी दिवस आज  
देश में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस  मनाया जाता है। दरअसल, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद ही 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया गया था।  

आईपीएल में गुजरात और चेन्नई के बीच मैच
आईपीएल में गुरुवार को गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा होगा। दोनों टीमें ग्रुप चरण का अपना-अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगी। गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं, चेन्नई के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए जीत जरूरी है। हालांकि, जीत के बाद भी चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed