फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 deaths in Chhatrapati Shivaji Hospital of Thane in two days CM Shinde orders for investigation

Thane: छत्रपति शिवाजी अस्पताल में दो दिन में 21 मौतें, सीएम शिंदे ने किया दौरा; जांच के दिए आदेश

Tue, 15 Aug 2023 03:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 15 Aug 2023 03:07 AM IST
सार

ठाणे के अतिरिक्त नगर आयुक्त (स्वास्थ्य) संदीप मालवी ने बताया कि सोमवार सुबह को मेडिकल बुलेटिन जारी की गई। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अस्पताल में तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा एक मरीज को मृत लाया गया।

विज्ञापन
21 deaths in Chhatrapati Shivaji Hospital of Thane in two days CM Shinde orders for investigation
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में तीन और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 21 हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही राजनीति न करने की अपील की है।

विज्ञापन

एक दिन पहले हुई थीं 18 मौतें
ठाणे के अतिरिक्त नगर आयुक्त (स्वास्थ्य) संदीप मालवी ने बताया कि सोमवार सुबह को मेडिकल बुलेटिन जारी की गई। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अस्पताल में तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा एक मरीज को मृत लाया गया। मालवी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अस्पताल में मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कारणों की जांच की जा रही है। बता दें, शनिवार-रविवार के बीच 24 घंटे की अवधि में 18 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

सीएम ने दिए जांच के आदेश
अस्पताल में हो रही मौतों के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को सीएमएस अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मरीजों उनके रिश्तेदारों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने मीडिया ने बातचीत की। शिंदे ने कहा कि मैंने अस्पताल के साथ-साथ ठाणे शहर के मानसिक अस्पताल में सुविधाओं के लिए 71 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। यहां सामन्य रोगियों का इलाज किया जाता है। ठाणे का सिविल अस्पताल निर्माणाधीन है। इसके वजह से स्वास्थ्य सेवाओं को मानसिक अस्पताल में लागू किया जा रहा है। सीएसएम अस्पताल की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। सीएम का कहना है कि मौतों पर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है। जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसएम अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीज
सीएसएम अस्पताल फिलहाल अतिभारी हालत में है। 500 की क्षमता वाले अस्पताल में रोजाना 600 मरीजों का इलाज हो रहा है। ठाणे के पूर्व मेयर नरेश म्हाकसे ने बताया कि शहर के पास स्थित सिविल अस्पताल का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस वजह से कलवा स्थित सीएसएम अस्पताल में भार पड़ रहा है। सीएसएम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया कि मरीजों को सिविल अस्पताल में स्थानांतरित करने का विकल्प उन पर ही है। हम सिर्फ ठीक हो रहे मरीजों को ही स्थानांतरित कर रहे हैं। सीएसएम रोजाना 150 नए मरीजों को भर्ती कर रहा है, जिस वजह से हमारा भार काफी बढ़ गया है। वहीं, सिविल अस्पताल की क्षमता 350 बिस्तरों की है, जिसकी क्षमता 50 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed