फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2024 will be the hottest year ever, November is expected to be the hottest in India

Climate Change: अब तक का सबसे गर्म साल होगा 2024, भारत में नवंबर का सबसे ज्यादा गर्म होने का अनुमान

Fri, 08 Nov 2024 05:43 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 05:43 AM IST
सार

यूरोपीय जलवायु एजेंसी कॉपरनिकस ने एक रिपोर्ट में 2024 को दुनिया के लिए खतरे की घंटी बताया है। एजेंसी ने चेताया कि औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में कम से कम 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। यह दूसरा वर्ष है जब इतिहास में अक्तूबर सबसे गर्म दर्ज किया गया।

विज्ञापन
2024 will be the hottest year ever, November is expected to be the hottest in India
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व में जलवायु परिवर्तन के चलते 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष होगा। भारत में नवंबर अन्य वर्षों के मुकाबले अधिक गर्म होने का अनुमान है। यूरोपीय जलवायु एजेंसी कॉपरनिकस ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में इसे दुनिया के लिए खतरे की घंटी बताया है। एजेंसी ने चेताया कि औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में कम से कम 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। यह दूसरा वर्ष है जब इतिहास में अक्तूबर सबसे गर्म दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कॉपरनिकस के निदेशक कार्लो बुओनटेंपो ने कहा, मैं समझता हूं कि तापमान में निरंतर वृद्धि चिंताजनक है। आंकड़े बताते हैं कि यदि  वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की निरंतर वृद्धि के कारण वैश्विक गर्मी नहीं होती, तो धरती पर रिकॉर्ड तोड़ तापमान का इतना लंबा क्रम देखने को नहीं मिलता। 
विज्ञापन


बुओनटेंपो ने दी जानकारी
बुओनटेंपो ने कहा कि तापमान में लंबे समय तक उतार-चढ़ाव होना दुनिया के लिए एक बुरा संकेत है। पेरिस में 2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में विश्व नेताओं ने जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए वैश्विक औसत तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने की प्रतिबद्धता जताई थी। यूरोप, उत्तरी कनाडा में तापमान औसत से अधिक व मध्य-पश्चिमी अमेरिका में काफी अधिक पाया गया। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाला पहला वर्ष
कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) की उप निदेशक सामंथा बर्गेस ने कहा, इस वर्ष के 10 माह बीतने के बाद अब यह तय है कि 2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष होगा। यह वर्ष वैश्विक तापमान रिकॉर्ड में एक नया मील का पत्थर है, जो आगामी जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सीओपी29 में जलवायु संबंधी लक्ष्य को पाने के लिए एक उत्प्रेरक के तौर पर काम करेगा।


1.55 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना
यूरोपीय एजेंसी के वैज्ञानिकों ने कहा कि 2023 का तापमान पूर्व-औद्योगिक काल के स्तर से 1.48 डिग्री सेल्सियस अधिक था, इसलिए यह भी लगभग निश्चित है कि 2024 का वार्षिक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। इसके 1.55 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed