{"_id":"641c7e971fafe5bad5083833","slug":"2008-malegaon-blast-case-another-witness-turns-hostile-30-so-far-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव विस्फोट मामला: मामले में लगातार मुकर रहे गवाह, अब 30वें शख्स ने भी मारी पलटी, बोला- बयान याद नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालेगांव विस्फोट मामला: मामले में लगातार मुकर रहे गवाह, अब 30वें शख्स ने भी मारी पलटी, बोला- बयान याद नहीं
Thu, 23 Mar 2023 10:00 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:00 PM IST
सार
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अनुसार गवाह ने 2008 में बयान दिया था। लेकिन आज अदालत के समक्ष गवाही के दौरान गवाह ने कहा कि उसे जांच एजेंसी को दिया कोई बयान याद नहीं है।
विज्ञापन
malegaon blast
विस्तार
साल 2008 के मालेगांव विस्फोट के मामले में गुरुवार को एक और गवाह अपने बयान से मुकर गया। इसके साथ ही बयान से मुकरने वाला वह 30वां गवाह बन गया है। इस मामले के आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
गवाह को मामले के आरोपियों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित द्वारा गुप्त मुखबिर के रूप में भर्ती किया गया था। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अनुसार गवाह ने 2008 में बयान दिया था। महाराष्ट्र एटीएस ने ही शुरुआत में मामले की जांच शुरू की थी। अदालत के समक्ष गवाही के दौरान गवाह ने कहा कि उसे जांच एजेंसी को दिया कोई बयान याद नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन अदालत के समक्ष गवाही के दौरान गवाह ने कहा कि उसे जांच एजेंसी को कोई बयान देने की याद नहीं है, जिसके बाद अदालत ने उसे अपने बयान से मुकरने की घोषणा की। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वह इस मामले में अपने बयान से मुकरने वाला 30वें गवाह है। अभियोजन पक्ष ने दावा किया था कि गवाह ने एटीएस को बताया था कि वह पुरोहित से एक परिचित के माध्यम से मिला था और वह उनके संपर्क में रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Maharashtra News: ड्रेनेज चैंबर में दम घुटने से चार लोगों की मौत, बारामती की घटना
एटीएस के अनुसार, बाद में पुरोहित ने सैन्य खुफिया जानकारी जुटाने के लिए उसकी भर्ती की और उसे एक पहचान पत्र भी दिया। एटीएस ने गवाह के हवाले से कहा कि पुरोहित ने हिंदुत्व विचारधारा फैलाने की बात कही थी और उनसे कहा था कि वह उसी तर्ज पर एक संगठन बनाने पर काम कर रहे हैं। बयान में दावा किया गया है कि गवाह पुणे में गुप्त संगठन अभिनव भारत की एक बैठक में भी शामिल हुआ था, जहां अन्य आरोपी भी मौजूद थे। हालांकि, गवाह ने गुरुवार को अदालत में पुरोहित और अन्य किसी आरोपी पहचानने से इनकार कर दिया।
मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल में बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन