फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   200 rs new note with additional security features coming soon

आएगी ₹200 की करेंसी! ₹10 के प्लास्टिक नोट का ट्रायल शुरू

Tue, 04 Apr 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Tue, 04 Apr 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
200 rs new note with additional security features coming soon
New notes
500 और 2000 के नए नोट लाने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 200 के नए नोट लाने की तैयारी में है। आरबीआई इस साल जून के अंत तक इन नोटों को जारी कर सकता है। 200 रुपए के नए नोटों की छपाई जून 2017 से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


बताते चलें कि इससे पहले आरबीआई ने 10 रुपए के प्लास्टिक नोटों का ट्रायल शुरू किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी सफलता को देखते हुए सरकार दूसरी करेंसी को भी प्लास्टिक में पेश कर सकती है।
विज्ञापन


एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि नकली नोटों की समस्या से निजात के लिए सरकार हर तीन-चार साल में 500 और 2000 रुपए के नोटों में बदलाव करने के बारे में सोच रही है। केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय मीटिंग में इस बात पर जोर दिया गया कि ज्यादातर विकसित देश अपनी करेंसी में सुरक्षा फीचर हर तीन-चार साल में बदल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि पिछले साल 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने की घोषणा की थी। इसके बाद ही 2000 रुपए की नई करेंसी बाजार में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed