फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 year old commercial vehicle will be scrapped, PMO gives theoretical clearance to policy

20 साल पुराने कमर्शियल वाहन बन जाएंगे कबाड़, वाहन कबाड़ नीति को PMO ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Sat, 17 Mar 2018 06:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
20 year old commercial vehicle will be scrapped, PMO gives theoretical clearance to policy
दिल्ली-एनसीआर में 15 साल से पुराने वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है।
बहुप्रतीक्षित वाहन कबाड़ नीति को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। यह नीति एक अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगी। इसका मकसद 20 साल और इससे अधिक पुराने कमर्शियल (वाणिज्यिक) वाहनों को परिवहन से हटाना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए इस नीति का एलान किया था। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, वित्त, सड़क परिवहन और राजमार्ग, भारी उद्योग और स्टील विभाग समेत अन्य कई मंत्रालयों के सचिव शामिल हुए। इसमें इस नीति को सिद्धांत रूप में स्वीकृति दी गई। इस नीति के तहत वाणिज्यिक वाहनों की समय सीमा 20 साल तय की गई है। 
विज्ञापन


पुराने वाहन देकर नए वाहन लेने पर होगा फायदा 

सूत्रों का कहना है कि कबाड़ वाहनों की जगह नए वाहनों की खरीद में 15 से 20 फीसदी का फायदा हो सकता है। इस वाहन नीति को जीएसटी परिषद के पास भेजा जाएगा और उससे कबाड़ वाहनों की जगह नए वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए जीएसटी दर 28 फीसदी की जगह 18 फीसदी करने का अनुरोध किया जाएगा। जीएसटी परिषद इस पर केंद्र और राज्यों से चर्चा के बाद कोई फैसला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में अधिसूचना जारी होगी

20 year old commercial vehicle will be scrapped, PMO gives theoretical clearance to policy
modi cabinet
कैबिनेट की मंजूरी जरूरी नहीं 

इस नीति के लिए कैबिनेट की मंजूरी संबंधी सवाल पर अधिकारियों ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है लेकिन यह एक अहम फैसला है, इसलिए इसे कैबिनेट के पास भेजा जा सकता है। वित्त मंत्रालय ने हाल ही में इस नीति को मंजूरी दी थी। स्टील मंत्रालय जल्द ही कबाड़ केंद्रों की सिफारिश करेगा जबकि पर्यावरण और वन मंत्रालय इसके लिए नियम और दिशानिर्देश पेश करेगा। 

तीन माह में अधिसूचना जारी होगी

राज्यों से चर्चा के आधार पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तीन महीने के अंदर इस नीति को लेकर अधिसूचना जारी करेगा। मंत्रालय ने इस नीति को स्वैच्छिक वाहन बेड़ा आधुनिकीकरण कार्यक्रम (वी-वीएमपी) नीति रखा है।

इस नीति के तहत सड़कों से 2.80 करोड़ वाहन हट सकते हैं। गडकरी ने हाल ही में कहा था कि 15 से 20 साल पुराने वाणिज्यिक वाहनों को हटाया जाता है तो उद्योग में 22 फीसदी की वृद्धि होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed