गुजरात के अंबाजी में त्रिशूलिया घाट पर बस पलटी, 21 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल
गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बनासकांठा में त्रिशूलिया घाट, अंबाजी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 50 लोग घायल हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट कर शोक जताया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं बनासकांठा दुर्घटना में हुए जानमाल के नुकसान से बेहद पीड़ित हूं। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Devastating news from Banaskantha. I am extremely pained by the loss of lives due to an accident. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families.
विज्ञापन विज्ञापन
The local administration is providing all possible help to the injured. May they recover soon. — Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2019
बताया जा रहा है बस में सवार सभी श्रद्धालु आणंद, नडियाद और बोरसद के रहने वाले हैं। सभी लोग अंबाजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को दांता सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट कर शोक जताया है। हादसे के समय निजी ट्रेवल्स की बस में 65 से अधिक श्रद्धालु सवार थे।
Saddened by the loss of lives due to a road accident near Trisulia Ghat (On Danta road). Instructed officials to do needful. May those who have been injured recover at the earliest. I pray for the departed souls.
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) September 30, 2019
Om Shanti...
बताया जा रहा है कि हादसा शाम के 4.30 बजे हुआ। अंबाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी त्रिशुलिया घाट के नीचे मोड़ लेते समय बस अचानक पलट गई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।