फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 killed in a road accident in Andhra Pradesh's Chittoor district

आंध्र प्रदेश: बेकाबू ट्रक सड़क किनारे की दुकानों में घुसा, 20 की मौत और 10 लोग घायल

Sat, 22 Apr 2017 01:14 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Sat, 22 Apr 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
20 killed in a road accident in Andhra Pradesh's Chittoor district
सांकेतिक चित्र
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के येर्पीडू में शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक के सड़क किनारे दुकानों में घुसने से 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पटरी पर सो रहे चार लोगों को कुचलने वाला छात्र ब‌िना बताए घर से ले गया था कार, नहीं था लाइसेंस
विज्ञापन

पुलिसे के मुताबिक यह हादसा ड्राइवर के ट्रक पर से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ। बेकाबू ट्रक ने पहले एक कार में टक्कर मारी और उसके बाद एक बिजली के खंभे से जा टकराया, फिर दुकानों में घुस गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों और घायलों को चित्तूर जिले के तिरुपति और श्रीकालहस्ती में सरकारी और अन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिजली के पोल से टकराकर पलटा कंटेनर, चालक की मौत
वहीं, इस हादसे में हाई टेंशन तार के सड़क पर गिर जाने के बाद से मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

इस बीच, स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा मंत्री श्रीमती कामिनेनी श्रीनिवास ने जिला अधिकारियों को पीड़ितों और घायलों को आवश्यक चिकित्सा देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री एन चंद्राबाबू नायडू ने दुर्घटना की समीक्षा की और मंत्रियों और अन्य जन प्रतिनिधियों को फौरन घटनास्थल पर जाने और पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed