{"_id":"58f902f44f1c1bf15847121b","slug":"reflector-container-driver-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल से टकराकर पलटा कंटेनर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल से टकराकर पलटा कंटेनर, चालक की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मनऊ का इनारा मजरे अरखा गांव के पास गुरुवार सुबह अनियंत्रित कंटेनर बिजली के पोल से टकराने के बाद पेड़ से भिड़कर पलट गया। इससे वाहन चालक व खलासी उसी में फंस गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर की केबिन जेसीबी से खिंचवाकर चालक व खलासी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। घायल खलासी को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के कोला निवासी चालक दुबेश कुमार (35) पुत्र अबरन सिंह अपने खलासी रमेश कुमार (25) पुत्र सुरेश कुमार निवासी मदनापुर थाना मामदाबाद जिला फर्रुखाबाद के साथ कंटेनर पर कोलकाता से बिजली के लोहे का पोल लादकर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मनऊ का इनारा गांव के पास गुरुवार सुबह चालक को नींद आ गई, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से लड़ने के बाद पेड़ से टकराया और पलट गया। इससे चालक और खलासी गाड़ी में ही फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से केबिन को खिंचवाया और उसमें फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक दुबेश कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल को सीएससी भर्ती कराया। थानेदार विमल कुमार सिंह ने बताया कि चालक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।