फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2+2 वार्ता Live: चीन-पाक को कड़ा संदेश, पोम्पियो बोले- खतरों से एकसाथ निपटेंगे भारत-अमेरिका

Tue, 27 Oct 2020 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 27 Oct 2020 03:24 PM IST
खास बातें

भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में दो दिवसीय टू प्लस टू वार्ता जारी है। इस दौरान दोनों देशों ने BECA समझौता (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते से दोनों देशों के बीच सूचनाओं को साझा करने में और भी आसानी होगी। सिर्फ यही नहीं इसके अलावा भी कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। यब बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनातनी जारी है। ऐसे में चीन की नजर भी भारत और अमेरिका के बीच हो रही इस बैठक पर है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पढ़ें हैदराबाद हाउस में भारत और अमेरिका के बीच हो रही इस वार्ता से जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
2 plus 2 dialogue live updates mark esper mike pompeo rajnath singh s jaishankar agreement china standoff modi
भारत और अमेरिका के बीच हुई टू प्लस टू वार्ता से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

03:13 PM, 27-Oct-2020

प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले पोम्पियो और एस्पर

संयुक्त प्रेस वार्ता से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद थे।


03:07 PM, 27-Oct-2020

सभी खतरों के खिलाफ उठा रहे कदम: पोम्पियो

पोम्पियो ने कहा कि हमारे नेताओं और नागरिकों को स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी लोकतंत्र, कानून का शासन और पारदर्शिता के लिए मित्रवत नहीं है... मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका न केवल सीसीपी की ओर से पैदा हुए खतरे के खिलाफ बल्कि सभी खतरों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।


विज्ञापन
03:02 PM, 27-Oct-2020

अमेरिका के लिए भारत बहुपक्षीय साझेदार: पोम्पियो

पोम्पियो ने कहा कि भारत को अमेरिका बहुपक्षीय साझेदार के रूप में महत्व देता है, चाहे वह क्वाड के माध्यम से हो, अफगान शांति वार्ता को सफल बनाने या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के आगामी कार्यकाल के दौरान एक साथ काम करने के लिए, हम यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करना जारी रखेंगे।


02:58 PM, 27-Oct-2020

सीमा पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वार्ता के दौरान हमारे पड़ोसी देशों के विकास को भी चर्चा की गई। हमने स्पष्ट किया कि सीमा पार (पाकिस्तान का नाम लिए बगैर) आतंकवाद पूरी तरह से अस्वीकार्य है।


02:55 PM, 27-Oct-2020

पोम्पियो ने गलवां के शहीदों को याद किया

पोम्पियो ने कहा कि हमने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया, जिसके जरिए भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों और वीरांगनाओं का सम्मान किया गया है, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए बलिदान दिया था, जिसमें गालवां घाटी में शहीद हुए 20 जवान भी शामिल थे। अमेरिका संप्रभुता और स्वतंत्रता के लिए खतरों का सामना करने के लिए भारत के साथ खड़ा होगा।


02:50 PM, 27-Oct-2020

वार्ता का विशेष केंद्र बिंदु रहा इंडो पैसिफिक क्षेत्र: जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इंडो पैसिफिक क्षेत्र हमारी वार्ता का विशेष केंद्र बिंदु था। हमने इस क्षेत्र में सभी देशों के लिए स्थिरता और शांति और समृद्धि के महत्व को दोहराया।


विज्ञापन
विज्ञापन
02:46 PM, 27-Oct-2020

चीन जैसे खतरों से निपटने के लिए भारत के साथ: पोम्पियो

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिका और भारत न सिर्फ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी बल्कि सभी तरह के खतरों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। पिछले साल हमने साइबर वर्ल्ड से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग को विस्तार दिया है, हमारी नौसेनाओं ने हिंद महासागर में संयुक्त अभ्यास किया है।



 
02:35 PM, 27-Oct-2020

दोनों देश कंधे से कंधा मिलाकर एकसाथ कर रहे काम: एस्पर

संयुक्त प्रेस वार्ता में मार्क एस्पर ने कहा कि हमारे साझा मूल्यों और साझा हितों के आधार पर चीन की बढ़ती आक्रामकता और अस्थिर करने वाली गतिविधियों के बीच एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं।



 
02:31 PM, 27-Oct-2020

सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान जरूरी: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम इस बात पर भी सहमत हुए कि नियमों और कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय समुद्र में नेविगेशन की स्वतंत्रता, सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करना आवश्यक है।


02:27 PM, 27-Oct-2020

दुनिया में शांति और सुरक्षा के लिए भारत-अमेरिका की साझेदारी अहम: एस्पर 

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि जैसा कि हम देख रहे हैं कि दुनिया एक वैश्विक महामारी और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में भारत-अमेरिका की साझेदारी क्षेत्र और दुनिया की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।



 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed