{"_id":"591419224f1c1bb7378530ca","slug":"2-pakistani-soldiers-injured-in-retaliatory-firing-bu-india-after-pakistan-violated-ceasefire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजफायर उल्लंघन का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक के 2 सैनिक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीजफायर उल्लंघन का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक के 2 सैनिक घायल
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 11 May 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Indian army
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार भारत अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिकों को घायल किया।
पाकिस्तान ने बुधवार की रात चौकियों और रिहायशी इलाकों में जबरदस्त गोलाबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर पुखरनी निवासी 35 साल की अख्तर बी की मौत हो गई। अख्तर के पति मोहम्मद हनीफ गोलाबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नौशेरा अस्पताल लाया जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले तो रुक-रुक कर गोलाबारी की और आधी रात के बाद धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
आशंका है कि इस फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। पहले पाकिस्तान ने बुधवार की रात 10:50 बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के झांगड़, सेर, मकड़ी इलाके में मोर्टार और अन्य बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इसके अलावा लाम सेक्टर के खुखरानी और वंदमोरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने रात 11:30 बजे भारी गोलाबारी शुरू की जो रात 3 बजे तक जारी रही। पिछले दिनों भी पाकिस्तान ने इन्हीं इलाकों में गोलाबारी की थी। देर रात तक गोलाबारी जारी थी।
विज्ञापन
2 Pak soldiers injured in retaliatory firing from Indian side after ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector (J&K): Army sources
— ANI (@ANI_news) May 11, 2017विज्ञापन