{"_id":"68122756cb5279d27708da7c","slug":"2-held-for-intimidating-girls-in-us-to-share-obscene-images-videos-online-cbi-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: सीबीआई ने गिरफ्तार किए दो लोग, अमेरिका की लड़कियों से अश्लील फोटो-वीडियो मंगवाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: सीबीआई ने गिरफ्तार किए दो लोग, अमेरिका की लड़कियों से अश्लील फोटो-वीडियो मंगवाने का आरोप
Wed, 30 Apr 2025 07:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:06 PM IST
सार
CBI: सीबीआई ने दिल्ली और मंगलुरु के दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर अमेरिका की नाबालिग लड़कियों से सोशल मीडिया पर चैट कर अश्लील फोटो-वीडियो मंगवाने का आरोप है। ये कार्रवाई अमेरिकी एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर की गई और इनके खिलाफ पॉक्सो, आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने कथित तौर पर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अमेरिका की लड़कियों को डरा-धमकाकर उनसे अश्लील फोटो और वीडियो मंगलवाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली और मंगलुरु के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन हॉक' के तहत की गई, जो जनवरी में अमेरिका की एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर शुरू हुआ था। सीबीआई की अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन डिवीजन ने दो अलग-अलग मामलों में मंगलुरु के रहने वाले शेख मुइज अहमद और दिल्ली निवासी मुकुल सैनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'देश की भावना को समझें और सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं', कांग्रेस प्रमुख ने पीएम मोदी से अपील
विज्ञापन
आईपीसी, आईटी अधिनियम और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज
दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), आटी अधिनियम और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े सख्त पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस साल के शुरुआत में इनके घरों पर छापेमारी की थी। जांच में इनके डिजिटल उपकरण से बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट मिला, जो इन्होंने अमेरिका की लड़कियों को बहलाकर हासिल किया था।
सोशल मीडिया पर करते थे अश्लील चैट
सीबीआई ने बताया कि शेख मुइज अहमद ने मार्च 2024 से 'डिस्कॉर्ड' नाम की सोशल मीडिया साइट पर ‘heisenberg7343’ नाम से एक अमेरिकी नाबालिग लड़की से अश्लील चैट करता था। वहीं, मुकुल सैनी भी 2023-24 से इसी प्लेटफॉर्म पर ‘Izumi#9412’, ‘Izumi#7070’, ‘Deadddd#6873’ और ‘Arisu’ जैसे नामों से लड़कियों से चैट करता था। केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने लड़कियों से अश्लील बातें कीं और उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ अश्लील गतिविधियों में शामिल किया। फिर डराकर उनसे फोटो और वीडियो भी मंगवाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन