Congress: 'देश की भावना को समझें और सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं', कांग्रेस प्रमुख ने पीएम मोदी से अपील
Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी से अपील की कि वे पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश की भावना को समझते हुए सुरक्षा के लिए तत्काल सही कदम उठाएं और सभी दलों से मिले समर्थन का उपयोग करें। उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने और सभी नेताओं से चर्चा की मांग भी दोहराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा के लिए तत्काल सही कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की भावना को समझें और सभी राजनीतिक दलों से मिले समर्थन का इस्तेमाल करते हुए मौजूदा हालात में जरूरी कार्रवाई करें।
खरगे ने यह मांग भी दोहराई कि इस स्थिति में संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, ताकि इस हमले पर विस्तार से चर्चा हो सकते और देश एकजुटता के साथ आतंकवाद के खिलाफ अपना रुख साफ कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस सत्र में शामिल होने चाहिए और सदन के नेताओं से सीधे बातचीत करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान, भारत ने दी चेतावनी; महानिदेशकों की हॉटलाइन पर हुई बातचीत
कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को हर रणनीतिक जानकारी को सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है। लेकिन मौजूदा हालात और सरकार के विचार पर सभी नेताओं से चर्चा करना जरूरी है। खरगे ने यह भी कहा कि सभी दलों ने सरकार को पूरी छूटे दी है कि वह देश की सुरक्षा के लिए जो जरूरी कदम हैं, वे उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत के नागरिकों और सैनिकों को कोई नुकसान न हो और साथ ही पाकिस्तान को नियंत्रण में रखा जाए।
हाल ही में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उनका शरीर गायब दिखाया गया था और केवल कपड़े थे। उस पर 'गायब' लिखा गया था और कैप्शन 'जिम्मेदारी के समय गायब' था। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। इस पर पूछे जाने पर खरगे ने कहा कि उन्होंने वह पोस्ट नहीं देखी। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की गरिमा या छवि को ठेस पहुंचाना गलता है, चाहे वह प्रधानमंत्री हों या कोई अन्य नेता। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें न कांग्रेस को करनी चाहिए, न भाजपा को।
ये भी पढ़ें: NSAB: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के लिए आलोक जोशी पर भरोसा, पेगासस जांच कमेटी में भी रहे हैं पूर्व आईपीएस
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण माहौल के बीच कांग्रेस नेताओं के बयान को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी पहले ही अपने नेताओं को जरूरी निर्देश दे चुकी है, ताकि कोई अनावश्यक या भड़काऊ बयानबाजी न हो।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.