{"_id":"6814a5f5c109660ed103f17a","slug":"2-bangladeshi-women-detained-in-patan-for-illegal-stay-1-of-them-married-twice-in-gujarat-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: जाली दस्तावेजों के साथ दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, एक ने गुजरात में दो बार की शादी; जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: जाली दस्तावेजों के साथ दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, एक ने गुजरात में दो बार की शादी; जांच जारी
Fri, 02 May 2025 04:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन (गुजरात)
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 02 May 2025 04:31 PM IST
सार
Gujarat: गुजरात के पाटन में दो बांग्लादेशी महिलाओं को फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड बनाकर अवैध रूप से रहने और पहचान छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक महिला ने गुजरात में दो बार शादी भी की। दोनों 2022 से पाटन में होटल में काम कर रही थीं।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के पाटन जिले में दो बांग्लादेशी महिलाओं को उनकी असली नागरिकता छिपाने और जाली दस्तावेजों की मदद से आधार कार्ड बनवाकर अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानाकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वी.के. नयी ने बताया कि इन महिलाओं की पहचान सुल्ताना (32 वर्षीय) और ब्यूटी बेगम (37 वर्षीय) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं साल 2022 में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं और अपनी अपनी असली पहचान छिपाक पाटन शहर में बस गईं। दोनों ने पाटन के एक होटल में नौकरी भी शुरू कर ली। सुल्ताना ने गुजरात में दो बार शादी भी की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कर्नाटक: हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ में बंद, पथराव के बाद कुछ इलाकों में बस सेवाएं निलंबित
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों महिलाओं ने जाली दस्तावेजों के जरिए भारत के लोगों को मिलने वाला 12 अंकों का आधार कार्ड हासिल किया और उसका उपयोग कोलकाता में अपने संपर्कों के जरिए बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों को पैसे भेजने के लिए किया।
डीएसपी ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पाटन शहर में 32 संदिग्धों की पहचान की और दस्तावेजों की जांच के लिए उन्हें थाने बुलाया। उन्होंने कहा, दस्तावेजों की जांच में पुष्टि हुई कि ये दोनों महिलाएं बांग्लादेशी नागरिक हैं और 2022 से पाटन में अवैध रूप से रही हैं। दोनों ने अपना नाम बदल लिया था और पाटन के एक होटल में काम कर रही थीं।
ये भी पढ़ें: Assam: 'बलूचिस्तान में हो रही लोगों की हत्या मानवाधिकारों का काला अध्याय', CM सरमा का पाकिस्तान पर करारा हमला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया, सुल्ताना पहले से ही बांग्लादेश में शादीशुदा थी और उसके चार बच्चे हैं। फिर भी उसने भारत में अवैध तरीके से गुजरात में दो बार शादी की। उसने अपनी दूसरी शादी का प्रमाणपत्र भी सूरत से हासिल कर लिया था। उसने इस बात को स्वीकार किया कि बिहार निवासी मोहम्मद अली ने उसे सीमा पार कराने में मदद की थी। उसने सूरत में आधार कार्ड बनवाया और वहीं दूसरी शादी का पंजीकरण भी करवाया। उसने पैन कार्ड भी बनवा लिया था। हमें उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट और उसके देश की सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र भी मिला है।
उन्होंने आगे बताया कि ब्यूटी बेगम उर्फ रिया शाह भी 2022 में अवैध रूप से भारत आई थी और पाटन में बस गई थी। उसने अहमदाबाद के दानीलिमड़ा क्षेत्र का पता देकर आधार कार्ड भी हासिल कर लिया था। दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिस को उसका जन्म प्रमाण पत्र मिला, जिससे यह साबित हुआ कि वह बांग्लादेशी नागरिक है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन