फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2,400 students dropped out of IITs in 2 years, Most SC, ST and OBC students

पिछले दो सालों में 2400 छात्रों ने छोड़ी आईआईटी की पढ़ाई, सबसे ज्यादा एससी, एसटी और ओबीसी के छात्र

Tue, 30 Jul 2019 09:03 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
2,400 students dropped out of IITs in 2 years, Most SC, ST and OBC students
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ) में पिछले दो सालों में 2461 छात्रों ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ी है। इसमें 1290 छात्र सामान्य वर्ग और 1171 छात्र आरक्षित वर्ग के शामिल हैं। आईआईटी में बीच में पढ़ाई छोडने वाले छात्रों की संख्या बीटेक की बजाय एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम की है। क्योंकि वे नौकरी मिलने के चलते अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ जाते हैं। खास बात यह है कि आईआईएम में भी 161 छात्रों ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ी है। 
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देश के सभी 31 आईआईटी में पिछले दो सालों में 2461 छात्रों ने बीच में पढ़ाई छोड़ी है। इसमें आईआईटी में 371 छात्र एससी, 199 एसटी व 601 छात्र ओबीसी वर्ग के शामिल हैं। इसके अलावा आईआईएम से 161 छात्रों  ने बीच में पढ़ाई छोड़ी है। इसमें 99 छात्र सामान्य  वर्ग, 14 एससी, 21 एसटी व 27 ओबीसी वर्ग के शामिल हैं। 
विज्ञापन


बेहतर नौकरी, तनाव, पाठ्यक्रम न समझ पाना कारण : 
अधिकारी के मुताबिक, हालांकि बीच में पढ़ाई छोडने वाले छात्रों में बीटेक की बजाय एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम की संख्या अधिक है। आईआईटी में एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला लेने के बाद सबसे अधिक छात्र सीट छोड़ते हैं। क्योंकि दाखिला लेने के साथ ही उन्हें पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) में नौकरी मिल जाती है और उसके बाद वे बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसके अलावा पारिवारिक कारण, तनाव, पाठ्यक्रम को न समझ पाना या फिर किसी अन्य संस्थान में दाखिला मिलने के चलते भी बीच में ही पढ़ाई छोड़ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या :
 
आईआईटी सामान्य आरक्षित 
दिल्ली 782 356
खड्गपुर 622 323
कानपुर 190 84
मुंबई 263 115
मद्रास 128 58
गुवहाटी 12 10
बीएचयू 07 00
हैदराबाद 85 37
पटना 92 35
भुवनेश्वर 39 19
इंदौर 50 17
मंडी 34 09
रोपड़ 34 20
त्रिरुपति 18 12
जोधपुर 21 10
जम्मू 06 00

आईआईएम में सबसे अधिक सामान्य वर्ग के छात्रों ने पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम की छोड़ी पढ़ाई : 
आईआईएम- बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या 

 
आईआईएम सामान्य आरक्षित
इंदौर 17 09
काशीपुर 13 11
तिरूचपल्ली 12 07
कोचिकोड 12 07
बंगलूरू 02 02
अहमदाबाद 03 02
जम्मू 08 05
बोधगया 04 01
विशाखापट्नम 04 02
लखनऊ 09 07
अमृतसर 02 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed