{"_id":"5d3f571c8ebc3e6cb370d8ba","slug":"2-400-students-dropped-out-of-iits-in-2-years-most-sc-st-and-obc-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिछले दो सालों में 2400 छात्रों ने छोड़ी आईआईटी की पढ़ाई, सबसे ज्यादा एससी, एसटी और ओबीसी के छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिछले दो सालों में 2400 छात्रों ने छोड़ी आईआईटी की पढ़ाई, सबसे ज्यादा एससी, एसटी और ओबीसी के छात्र
Tue, 30 Jul 2019 09:03 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ) में पिछले दो सालों में 2461 छात्रों ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ी है। इसमें 1290 छात्र सामान्य वर्ग और 1171 छात्र आरक्षित वर्ग के शामिल हैं। आईआईटी में बीच में पढ़ाई छोडने वाले छात्रों की संख्या बीटेक की बजाय एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम की है। क्योंकि वे नौकरी मिलने के चलते अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ जाते हैं। खास बात यह है कि आईआईएम में भी 161 छात्रों ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ी है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देश के सभी 31 आईआईटी में पिछले दो सालों में 2461 छात्रों ने बीच में पढ़ाई छोड़ी है। इसमें आईआईटी में 371 छात्र एससी, 199 एसटी व 601 छात्र ओबीसी वर्ग के शामिल हैं। इसके अलावा आईआईएम से 161 छात्रों ने बीच में पढ़ाई छोड़ी है। इसमें 99 छात्र सामान्य वर्ग, 14 एससी, 21 एसटी व 27 ओबीसी वर्ग के शामिल हैं।
बेहतर नौकरी, तनाव, पाठ्यक्रम न समझ पाना कारण :
अधिकारी के मुताबिक, हालांकि बीच में पढ़ाई छोडने वाले छात्रों में बीटेक की बजाय एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम की संख्या अधिक है। आईआईटी में एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला लेने के बाद सबसे अधिक छात्र सीट छोड़ते हैं। क्योंकि दाखिला लेने के साथ ही उन्हें पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) में नौकरी मिल जाती है और उसके बाद वे बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसके अलावा पारिवारिक कारण, तनाव, पाठ्यक्रम को न समझ पाना या फिर किसी अन्य संस्थान में दाखिला मिलने के चलते भी बीच में ही पढ़ाई छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन
पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या :
आईआईएम में सबसे अधिक सामान्य वर्ग के छात्रों ने पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम की छोड़ी पढ़ाई :
आईआईएम- बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या

| आईआईटी | सामान्य | आरक्षित |
| दिल्ली | 782 | 356 |
| खड्गपुर | 622 | 323 |
| कानपुर | 190 | 84 |
| मुंबई | 263 | 115 |
| मद्रास | 128 | 58 |
| गुवहाटी | 12 | 10 |
| बीएचयू | 07 | 00 |
| हैदराबाद | 85 | 37 |
| पटना | 92 | 35 |
| भुवनेश्वर | 39 | 19 |
| इंदौर | 50 | 17 |
| मंडी | 34 | 09 |
| रोपड़ | 34 | 20 |
| त्रिरुपति | 18 | 12 |
| जोधपुर | 21 | 10 |
| जम्मू | 06 | 00 |
आईआईएम में सबसे अधिक सामान्य वर्ग के छात्रों ने पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम की छोड़ी पढ़ाई :
आईआईएम- बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या
| आईआईएम | सामान्य | आरक्षित |
| इंदौर | 17 | 09 |
| काशीपुर | 13 | 11 |
| तिरूचपल्ली | 12 | 07 |
| कोचिकोड | 12 | 07 |
| बंगलूरू | 02 | 02 |
| अहमदाबाद | 03 | 02 |
| जम्मू | 08 | 05 |
| बोधगया | 04 | 01 |
| विशाखापट्नम | 04 | 02 |
| लखनऊ | 09 | 07 |
| अमृतसर | 02 | 01 |