फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 soldiers killed because of Eerie government

बुजदिल सरकार की वजह से शहीद हुए 18 जवान

Wed, 28 Sep 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाल, हाथरस Updated Wed, 28 Sep 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
 18 soldiers killed because of Eerie government
प्रमोद तिवारी - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा का नेतृत्व करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र में बुजदिल सरकार होने के कारण ही उड़ी में हमला हुआ और 18 जवान शहीद हुए। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने झूठ बोलकर यूपी में 73 सीटें हासिल कर लीं। प्रमोद तिवारी ने सपा में चल रही अंतर्कलह पर भी चुटकी ली और कहा कि पूरा झगड़ा माल के बंटवारे को लेकर हो रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को प्रमोद तिवारी ने आगरा रोड स्थित राधाकृष्ण कृपा भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी भाजपा की सरकार आती है तभी बड़े हमले शुरू हो जाते हैं। कभी संसद पर हमला होता है, कभी लाल किले पर तो कभी कारगिल में दुश्मन देश की सेना घुस जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार केंद्र में सरकार आई तो पठानकोट हमला हो गया और अब उड़ी में हमले में 18 जवान शहीद हो गए। प्रमोद तिवारी ने उड़ी आतंकी हमले को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार में कभी इस तरह के हमले नहीं हुए और न ही इतनी बड़ी संख्या में जवानों की शहादत हुई है। उन्होंने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान का इतिहास ही नहीं बल्कि भूगोल भी बदल दिया था। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा भाजपा सरकार के नवाज शरीफ की चरण वंदना करने के कारण हुआ है। कांग्रेस सरकार ने पाक को काफी हद अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में अलग-थलग कर दिया था। 

मोदी और सुषमा स्वराज के बीच बन नहीं रही

 18 soldiers killed because of Eerie government
प्रमोद तिवारी - फोटो : Amar Ujala

तिवारी ने कहा कि भाजपा में भी अंतर्कलह है। मोदी और सुषमा स्वराज के बीच बन नहीं रही जिसका बुरा असर सरकार की विदेश नीति पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रत्येक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने और हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। लोगों को सपना दिखाकर वह सत्ता में तो आ गए लेकिन लोग अब उनकी हकीकत समझ गए हैं।  

उन्होंने केंद्र में सरकार बनने पर जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने आलू उत्पादन को बढ़ाने, आलू के लिए प्लांट लगाने और टीटीजेड में पूरी बिजली दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बिजली की दरें कम कर लोगों को राहत दिलाई जाएगी। 

सभा को सांसद पीएल पूनिया, पूर्व मंत्री कुंवर जावेद अली, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन, उपेंद्र सिंह,प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह, अश्वनी शर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने की। संचालन मंडल प्रभारी और पूर्व मंत्री सतीश शर्मा व शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। 

एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेसी सांसद पीएल पूनिया ने सभा के दौरान कहा कि इन दिनों आरएसएस सभी को देशभक्ति का प्रमाणपत्र दे रहा है। देश को कांग्रेस ने आजाद कराया। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन चलाया। उसी समय आरएसएस और हिंदू महासभा पूरी तरह अंग्रेजों के लिए समर्पित थे। 

उनकी गुलामी कर रहे थे।पूनिया ने कहा कि भाजपा आजकल अंबेडकर के पीछे पड़ी है। जबकि आरएसएस और हिंदू महासभा ने 1950 में जवाहरलाल नेहरू और अंबेडकर के पुतले फूंके थे। उन्होंने कहा कि मायावती के यहां नोटों की मशीन लगी है। वह करोड़ों रुपये लेकर टिकट बेचती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश को हमेशा आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed