{"_id":"6415ca512ba99fa9e704b233","slug":"175-tourists-stuck-in-parts-of-sikkim-amid-snow-rescued-by-bro-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim: सीमा सड़क संगठन ने बर्फबारी के बीच फंसे 175 पर्यटकों को बचाया, बसों से गंगटोक पहुंचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim: सीमा सड़क संगठन ने बर्फबारी के बीच फंसे 175 पर्यटकों को बचाया, बसों से गंगटोक पहुंचाया
Sat, 18 Mar 2023 07:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:57 PM IST
सार
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि गुरुडोंगमार झील और युमथांग तथा सोमगो झील, नाथुला और बाबा मंदिर जैसे ऊंचाई वाले स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। 15 से 17 मार्च तक पूरे सिक्किम में अभूतपूर्व बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
सिक्किम में भारी बर्फबारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भारी बर्फबारी के कारण सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे करीब 175 पर्यटकों को बचाया। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि गुरुडोंगमार झील और युमथांग तथा सोमगो झील, नाथुला और बाबा मंदिर जैसे ऊंचाई वाले स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, '15 से 17 मार्च तक पूरे सिक्किम में अभूतपूर्व बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई। इन इलाकों में आने वाले पर्यटक फंस गए क्योंकि सड़कें बर्फ से ढकी हुई थीं, जिससे कारों और टैक्सियों की आवाजाही बहुत जोखिम भरी हो गई थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि उनके पास मौसम के लिए जरूरी गर्म कपड़े, ठहरने की जगह या भोजन नहीं था। उन्हें रात तक राज्य की राजधानी गंगटोक लौटना था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना बनी दूत, भारी हिमपात के बीच पूर्वी सिक्किम में फंसे 1000 से अधिक पर्यटकों को बचाया
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन सभी सड़कों का रखरखाव करने वाले बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के कर्मियों ने उन इलाकों से करीब 175 पर्यटकों को बचाया जहां वे फंसे हुए थे और गंगटोक लौटने में मदद करने से पहले उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पर्यटकों को चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की गई, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे थे।
प्रवक्ता ने बताया कि बीआरओ कर्मियों ने बर्फबारी और बारिश के बीच सड़कों को साफ करने के लिए एक साथ काम किया। उन्होंने बताया कि सड़कों को साफ कर दिया गया है और 175 पर्यटक शनिवार सुबह बीआरओ द्वारा व्यवस्थित बसों से गंगटोक पहुंचे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन