फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast news Around 900 tourists stranded in Sikkim due to heavy snowfall

Sikkim: भारतीय सेना बनी दूत, भारी हिमपात के बीच पूर्वी सिक्किम में फंसे 1000 से अधिक पर्यटकों को बचाया

Fri, 17 Mar 2023 12:31 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Mar 2023 12:31 AM IST
सार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 15 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। सैलानी गंगटोक से 42 किलोमीटर दूर रास्ते में फंसे हैं। बर्फ को धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है और सैलानियों को निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Northeast news Around 900 tourists stranded in Sikkim due to heavy snowfall
Sikkim heavy snowfall - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेना ने भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाके छांगू में फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि नाथू ला, सोमगो (छांगू) झील और उसके आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी होने के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया, जिससे पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई। बर्फबारी के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया, जिसके परिणामस्वरूप 15 किलोमीटर के एक हिस्से में 1,000 से अधिक पर्यटक व 200 वाहन फंस गए। इसके बाद इलाके में तैनात सैनिकों ने बचाव कार्य शुरू किया और आठ घंटे तक चले अभियान के बाद पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 

इससे पहले भी सेना ने सैकड़ों पर्यटकों के साथ 15 वाहनों को सुरक्षित निकाला था। सैलानी गंगटोक से 42 किलोमीटर दूर रास्ते में फंसे हैं। बर्फ को धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है और सैलानियों को निकाला जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि कुछ सैलानियों को पास के सेना के शिविरों में रखा जा सकता है। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही नाथुला और त्सोमगो झील के लिए पासी जारी करना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Northeast news
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed