{"_id":"5e11229c8ebc3e88062da247","slug":"171-hospitals-out-of-panel-for-fraud-in-ayushman-bharat-scheme-4-5-crore-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 171 अस्पताल पैनल से बाहर, 4.5 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 171 अस्पताल पैनल से बाहर, 4.5 करोड़ का जुर्माना
Sun, 05 Jan 2020 05:11 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 05 Jan 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत फर्जीवाड़ा करने के आरोप में 171 अस्पतालों को पैनल से बाहर कर दिया गया है तथा अस्पतालों पर 4.5 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड और झारखंड के छह अस्पतालों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। एक बयान में कहा गया है कि अस्पतालों को पहले ही पैनल से बहार किया जा चुका है। कदाचार में शामिल अस्पतालों पर 4.5 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को महंगे मेडिकल इलाज के बिल से निजात दिलाना है। इस योजना के दायरे में गरीब, वंचित ग्रामीण परिवार और शहरी श्रमिकों की पेशेवर श्रेणियों को रखा गया है।
विज्ञापन
नवीनतम सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना (एसईसीसी) के हिसाब से गांवों के ऐसे 8.03 करोड़ और शहरों के 2.33 परिवारों को शामिल किया गया है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये की कवरेज दी जाती है और वे सरकारी या निजी अस्पताल में कैशलेस इलाज करा सकते हैं।