फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 tourists rescued from Betwa and Jamni river flood

कड़ी मशक्कत के बाद बचाए गए टापू पर जंगल में फंसे 17 सैलानी

Wed, 13 Jul 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मध्य प्रदेश्ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मध्य प्रदेश्ा Updated Wed, 13 Jul 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
17 tourists rescued from Betwa and Jamni river flood
सैलानी

पिछले अड़तालीस घंटे से बेतवा व जामनी नदी के बीच टापू पर जंगल में फंसे 17 सैलानियों को मध्य प्रदेश पर्यटन निगम की राफ्टिंग टीम ने मंगलवार को तीन घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सकुशल बाहर निकाल लिया। यूपी व एमपी के अलावा दिल्ली व बेंगलुरु के पर्यटक भी यहां फंसे हुए थे।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से दोपहर दो बजे के बीच यह सैलानी ओरछा में बेतवा नदी का रिपटा पार करके अभ्यारण्य क्षेत्र का नजारा लेने निकले थे। वे जंगल में घूमते हुए जामनी नदी तक पहुंच गए, इसी दौरान दोनों नदियों के रिपटों पर पानी आ गया तथा वे इसी टापू पर कैद होकर रह गए। बेंगलुरु से आया एक दंपति इसी टापू पर स्थित वन्य ग्राम सिंहपुरा के निकट स्थित अपने गुरुजी से मिलने आया था तथा यहां पर फंसकर रह गया।
विज्ञापन


हालांकि, बेतवा नदी के पास स्थित वन विभाग की चौकी में इन सैलानियों के लिए वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने खाने पीने की व्यवस्था करने के साथ रहने के लिए गेस्ट हाउस भी खोल दिया था, इस कारण इन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 tourists rescued from Betwa and Jamni river flood
मंगलवार की सुबह तहसील प्रशासन के सहयोग से मध्यप्रदेश पर्यटन की राफ्टिंग टीम ने सुबह दस बजे राफ्ट बोटों को तैयार करके रेस्क्यू आपरेशन प्रारंभ किया। रेस्क्यू टीम को दो भागों में बांटा गया, इसमें एक दल में मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के राफ्टिंग बोट के तैराक पुष्पेंद्र केवट, उज्ज्वल सिंह, लक्ष्मी नारायण केवट व मुकेश केवट शामिल थे।

वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट वोट को लगाया गया था इसका नेतृत्व मनोहर केवट ने किया। दल के सदस्य कंचना घाट से पानी में उतरे तथा भड़सुड़ी में जाकर उन्होंने वोट को किनारे लगाकर वन विभाग चौकी में पहुंचकर सभी सैलानियों को नदी किनारे लाकर राफ्ट वोट में सवार कराया।

टापू से बाहर निकाले गए पर्यटकों में बेंगलुरु निवासी दंपति शैलेंद्र सुमन एवं उनकी पत्नी संजना कुमारी बेंगलुरु अजीत कुशवाहा मोंठ, विनोद कुशवाहा बरुआसागर, संजू चौरसिया, पूरन चौरसिया झांसी, प्रशांत मिश्रा दिल्ली, राजेश तिवारी व अजीत तिवारी झांसी, रामकिशोर नायक सिनोनिया, काशीराम रैकवार निवाड़ी, रामसेवक रैकवार सिमरा पृथ्वीपुर, अनिल रैकवार सिमरा, चैनू आदिवासी सिंहपुरा, श्रीमती केसु आदिवासी, सोमेश यादव शामिल हैं।  एसडीएम अतेंद्र गुर्जर ने राफ्टिंग दल के सभी सदस्यों को सफ ल रेस्क्यू के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस दौरान एसडीओपी के आर सिजोरिया, तहसीलदार गुलाब बघेल व टीआई विवेक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed