फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 Year old girl sexually assaulted for five days by six man in Andhra Pradesh

नाबालिग के साथ पांच दिनों तक छह लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 09:08 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
16 Year old girl sexually assaulted for five days by six man in Andhra Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आंध्रप्रदेश में एक 16 साल की लड़की के साथ पांच दिनों तक छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। घटना राज्य के अंगोल नगर की है। इस बात की जानकारी रविवार को पुलिस ने दी है। राज्य की विभिन्न जगहों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया  है और पुलिस का कहना है कि वह आगे मामले की जांच करेगी। गृह मंत्री एम सुचारिता ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है।


loader

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि पीड़ित लड़की 17 जून को अंगोल में आरटीएस बस स्टेशन पर एक आरोपी से मिली थी। ये जगह राजधानी अमरावती से 140 किमी की दूरी पर स्थित है। लड़की की आरोपी से दोस्ती हो गई। जिसके बाद वह उसके साथ उसके रूम तक गई। वहां लड़के के पांच दोस्त पहले से ही मौजूद थे। फिर सभी ने लड़की के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आगे कहा कि लड़की जैसे तैसे उस जगह से भागी और शनिवार शाम तक बस स्टेशन पहुंची। वहां ड्यूटी पर मौजूद होम गार्ड और एक असिस्टेंट सब इस्पेक्टर ने उसे देखा। इसके बाद लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और उन्हें अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को नेल्लोर जिले से गिरफ्तार किया गया है। वह ट्रेन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। घटना की निंदा करते हुए राज्य के डीजीपी गौतम सावंग ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और उनके खिलाफ अपराध की रोकथाम को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

सावंग ने प्रकासम जिले के एसपी को मामले की जांच पूरी हो ये यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गृह मंत्री का कहना है, "यह एक जघन्य अपराध है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हम कठोर कदम उठाएंगे।" ओंगोल के नेता और ऊर्जा मंत्री बालिनेनी श्रीनिवास रेड्डी ने भी इस घटना की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed