फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   154 Indians evacuated from South Sudan

ऑपरेशन संकट मोचन: 154 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, 2 नेपाली भी हैं शामिल

Fri, 15 Jul 2016 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
154 Indians evacuated from South Sudan
दक्षिण सूडान से निकाले गए भारतीय पहुंचे भारत। - फोटो : ANI

शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का विमान युद्धग्रस्त दक्षिणी सूडान से 156 लोगों को लेकर वापस देश पहुंच चुका है। दक्षिण सूडान से लाए गए लोगों में 154 भारतीय हैं, जबकि दो नेपाली नागरिकों को भी वहां से निकाला गया है। इन 156 लोगों में 9 महिलाएं हैं और 3 बच्चे हैं। केरल और तमिलनाडु के यात्रियों को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतार दिया गया और फिर विमान वहां से दिल्ली के लिए आ गया। 

विज्ञापन


ऑपरेशन संकट मोचन की अध्यक्षता कर रहे विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि 156 लोगों को दक्षिण सूडान से निकाला गया है जिसमें दो नेपाली नागरिक हैं। जुबा में लगभग 550 भारतीय हैं और अन्य 150 लोग उन क्षेत्रों में हैं, जहां पर तेल के कुएं हैं।
विज्ञापन


वीके सिंह ने कहा, "जब हम वहां पहुंचे तो 156 लोग हमारे साथ आ गए। वहां 30-40 ऐसे लोग भी थे, जिन्हें पहले से ही फ्लाइट शुरू होते ही भारत रवाना होने के लिए अपनी टिकट बुक करवा ली थीं। वहीं दूसरी ओर, करीब 300 लोग वहां पर अपने कारोबार के होने के चलते भारत नहीं आना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वीके सिंह ने यह भी कहा कि वे दक्षिण सूडान के विदेश मंत्री और उप-राष्ट्रपति से मिलकर बात की तो उन्हें वादा किया गया है कि स्थिति खराब होने की हालत में हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed