{"_id":"56e9ef7e4f1c1b3b768b4a4b","slug":"1537-crore-was-spent-on-official-abroad-visits","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने अधिकारियों के विदेशी दौरे पर खर्च किए 1537 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने अधिकारियों के विदेशी दौरे पर खर्च किए 1537 करोड़ रुपये
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 05:13 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने बीते तीन साल में अधिकारियों के विदेश दौरे पर 1537 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इनमें से 2014-15 में 509.91 करोड़, 2013-14 के दौरान 434.94 करोड़ रुपये और 2012-13 के दौरान 593.09 करोड़ रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
लोकसभा में बुधवार को यह जानकारी कार्मिक प्रशिक्षण, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित उत्तर में दी। 62 मंत्रालयों में सबसे अधिक 351.65 करोड़ रुपये अकेले कार्मिक मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में खर्च किए, जबकि 2013-14 में 289.92 करोड़ रुपये और 2012-13 में 453.95 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन