फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   150 BJP workers cleansed with sanitiser to remove BJP virus before joining TMC in birbhum west bengal

शर्मनाक: 150 भाजपा कार्यकर्ताओं पर छिड़का सैनिटाइजर, फिर किया टीएमसी में शामिल

Fri, 25 Jun 2021 12:19 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम Published by: कुमार संभव Updated Fri, 25 Jun 2021 12:19 AM IST
सार

राय ने कहा, 'भाजपा के लिए जो कार्य कर रहे थे, वे वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें वापस लेने से पहले हमें यह सुनिश्चित करना पड़ा कि वे संक्रमणरहित हो जाएं, क्योंकि हमारा लक्ष्य वायरस से मुक्ति पाना है।'

विज्ञापन
150 BJP workers cleansed with sanitiser to remove BJP virus before joining TMC in birbhum west bengal
कार्यकर्ताओं पर सैनिटाइजर छिड़कते टीएमसी नेता - फोटो : वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में गुरुवार (24 जून) को भाजपा के करीब 150 कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने पहले सैनिटाइजर का छिड़काव किया। इसके बाद उन्हें तृणमूल कांग्रेस में शामिल कर लिया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड स्तर के सदस्य दुलाल राय ने बताया कि इलामबाजार में एक मंच बनाया गया था, जहां भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने उन्हें तृणमूल का झंडा थमाया।

विज्ञापन


राय ने कहा, 'भाजपा के लिए जो कार्य कर रहे थे, वे वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें वापस लेने से पहले हमें यह सुनिश्चित करना पड़ा कि वे संक्रमणरहित हो जाएं, क्योंकि हमारा लक्ष्य वायरस से मुक्ति पाना है।' वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा ने दावा किया कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस में शामिल करने के लिए उनके साथ जोर जबरदस्ती की गई।  उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी मर्जी से भाजपा से तृणमूल में नहीं गया। साहा ने कहा कि चुनाव बाद हिंसा के आरोपों से बचने के प्रयास के तहत तृणमूल नेता ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को टीएमसी में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले हुगली जिले में 200 भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी में शामिल हुए थे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले भगवा दल में चले जाने के पाप से मुक्ति के लिए उन्हें सिर मुड़वाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed