फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 year old girl sexually harrased by two men after they tied her friend on tree

15 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त की पेड़ से बांधकर की पिटाई

Thu, 18 Apr 2019 01:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 18 Apr 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
15 year old girl sexually harrased by two men after they tied her friend on tree
सांकेतिक तस्वीर

15 साल की नाबालिग के साथ विरार (पूर्व) में दो आदमियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं उसके दोस्त की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। यह घटना सोमवार शाम की है। लड़की द्वारा अपराधियों के विषय में दी गई जानकारी के अनुसार एक आरोपी ऑटो ड्राइवर हो सकता है। 

विज्ञापन


नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के पिता ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को यह घटना रात के आठ बजे घटित हुई जब लड़की अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में उसकी मुलाकात अपने स्कूल के दोस्त से हुई जिसकी उम्र 16 साल है। 
विज्ञापन


दोनों सुनसान सड़क पर चलने लगे। तभी वहां दो आदमी आए, जिसमें से एक मोटा और दूसरा पतला था। वह उन्हें उठाकर स्कूल के पीछे ले गए। पुलिस के अनुसार भारी आदमी ने लड़के को पेड़ से बांध दिया और उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद दोनों लड़की को झाड़ियों में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी वहां से लड़की को यह चेतावनी देते हुए चले गए कि अगर उसने कुछ कहा तो उसके दोस्त की हत्या कर देंगे। लड़की ने किसी तरह अपने दोस्त को छुड़ाया और दोनों अपने घर पहुंचे। जहां लड़की ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। लड़के ने भी अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, आपराधिक धमकी, जानबूझकर चोट पहुंचाना सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की ने बताया कि दोनों आदमियों ने भूरे रंग की पैंट पहनी हुई थी जिसे आमतौर पर ऑटो ड्राइवप पहनते हैं। एक की पैंट पर त्रिकोणीय बैच लगा हुआ था। 


लड़की को हालांकि घटनास्थल पर उनका कोई वाहन दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने जानकारी के अनुसार ऑटो ड्राइवरों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। लड़की और उसके दोस्त को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed