फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 students beaten up by seniors in Arunachal school hostel, five suspended

Arunachal: नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में बुरी तरह पीटे गए आठवीं कक्षा के छात्र, पांच सीनियर विद्यार्थी निलंबित

Wed, 26 Jun 2024 03:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 26 Jun 2024 03:40 PM IST
सार

Arunachal Pradesh: बोर्डुम्सा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों द्वारा आठवीं कक्षा के छात्रों को डंडों से पीटा गया। हमले में घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
15 students beaten up by seniors in Arunachal school hostel, five suspended
छात्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के बोर्डुम्सा जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के छात्रावास में आठवीं कक्षा के 15 छात्रों को सीनियर छात्रों द्वारा बुरी तरह से पीटा गया है। स्थानीय पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन का कहना है कि इस मामले में शामिल पांच सीनियर छात्रों को विद्यालय से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई है। बताया गया है कि छात्रावास में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों द्वारा आठवीं कक्षा के छात्रों को डंडों से पीटा गया। हमले में घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस जाने दिया गया। 

विज्ञापन


आरोपी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई- प्रधानाचार्य 
प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने इस मामले में एक बैठक की और आरोपी छात्रों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में यह पाया गया कि पांच छात्रों ने आठवीं कक्षा के छात्रों को बुरी तरह से पीटा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्रों से बात करेगी पुलिस
चांगलांग जिले के पुलिस आयुक्त किर्ली पादू का कहना है कि मामले की जांच जारी है। इसके अलावा पुलिस पीड़ित छात्रों से भी बातचीत करेगी। उन्होंने पीड़ित छात्रों के परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के कारणों का पता लगाया जाएगा
उधर प्रधानाचार्य राजीव रंजन का कहना है कि इस मामले में शामिल छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा इस झगड़े के कारणों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय प्रशासन पीड़ित छात्रों के परिजनों से बातचीत कर रहा है। प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने कहा ‘छात्रों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। छात्रों की स्वास्थ्य जांच उनके परिजनों द्वारा कराई गई है। अभिभावक-शिक्षक बैठक में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के परिजनों से बातचीत की जाएगी।’ राजीव रंजन के अनुसार इस मामले में सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed