{"_id":"5e7a655e8ebc3e78ba605b1f","slug":"15-cases-will-be-heard-by-video-conferencing-in-supreme-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से आज होगी 15 मामलों की सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस : सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से आज होगी 15 मामलों की सुनवाई
Wed, 25 Mar 2020 01:24 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
सुप्रीम कोर्ट की दो वर्चुअल अदालतें बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 15 मामलों की सुनवाई करेंगी। जरूरी मामलों की यह सुनवाई विडयो एप के जरिए होगी।सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कार्यक्रम के तहत जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की दो पीठ इन अतिआवश्यक 15 मामलों की सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन
इस सूची में किसी कोर्ट रूम का जिक्र नहीं है जिससे यह समझा जा सकता है कि जज अपने चैंबर से ही इन मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग पर करेंगे। इन मामलों के वकीलों को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन