{"_id":"5f33e0418eb96e7d3175dcfc","slug":"15-best-cbi-officers-will-be-honored-by-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में श्रेष्ठ रहे सीबीआई के 15 अफसरों का होगा सम्मान, केंद्र सरकार करेगी पुरस्कृत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जांच में श्रेष्ठ रहे सीबीआई के 15 अफसरों का होगा सम्मान, केंद्र सरकार करेगी पुरस्कृत
Wed, 12 Aug 2020 05:57 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 12 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : File Photo
देश की टॉप जांच एजेंसियों में से एक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच दक्षता को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसे देखते हुए जांच कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जांचकर्ताओं-अधिकारियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई गई है।
इस वर्ष 15 ऐसे अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं। इनमें मुकेश शर्मा, राजन कुमार झा, परवेज आलम, राकेश रंजन, प्रशांत कांडपाल, परवेंदर कुमार माथुर शामिल हैं।
सीबीआई के मुताबिक यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल देने के पीछे देश की विभिन्न जांच एजेंसियों के कामकाज में सुधार लाना है। इसके तहत केवल केंद्र सरकार के जांच अधिकारियों को ही नहीं, बल्कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जांच अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।