{"_id":"5e2c71548ebc3e7081424b51","slug":"15-agreements-including-defense-and-trade-cooperation-between-india-and-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ब्राजील के बीच रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने समेत 15 समझौते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-ब्राजील के बीच रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने समेत 15 समझौते
Sat, 25 Jan 2020 10:18 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेएम बोलसोनारो (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेएम बोलसोनारो ने वार्ता की। दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार व निवेश, वाणिज्य, कृषि, साइबर सुरक्षा, तेल व गैस, पशुपालन और जैव ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने को 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। वार्ता का मुख्य फोकस द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने पर रहा क्योंकि दोनों ही देश इस समय वैश्विक आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
भारत और ब्राजील ने सामरिक संबंधों को बढ़ावा देने को एक कार्ययोजना पेश की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ने को लेकर प्रतिबद्धता जताई। बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बोलसोनेरो के दौरे ने भारत और ब्राजील के द्विपक्षीय संबंधों का नया अध्याय शुरू किया है।
विज्ञापन
भारत की आर्थिक वृद्धि में ब्राजील महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देश विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर एकमत हैं। हमें विश्वास है कि इससे हमारे संबंध और मजबूत होंगे। 2023 दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों का प्लेटिनम जुबली वर्ष होगा। हमने सामरिक साझेदारी को सुदृढ़ करने को लेकर बड़ी कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
ब्राजील के साथ सहयोग तेजी से बढ़ेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भारत और ब्राजील के बीच जैव ऊर्जा, पशुपालन, स्वास्थ्य, पारंपरिक औषधि, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे विविध क्षेत्रों में हमारा सहयोग तेजी से आगे बढ़ेगा। हमने तय किया है कि हम सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र व अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में जरूरी सुधार के प्रयास करेंगे। हम रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के नए तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। रक्षा सहयोग में हम व्यापक दृष्टिकोण आधारित सहयोग चाहते हैं।’
राष्ट्रपति ब्राजील जेएम बोलसोनारो ‘हमने कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। हमारे इतिहास में हमने सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हस्ताक्षर कर निश्चिततौर पर भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत किया है। दोनों देशों की अर्थव्यवस्था प्रासंगिक है। भारत और ब्राजील मिलकर इसमें शानदार प्रगति करेंगे। मैं दो दिन बाद ब्राजील लौट जाऊंगा, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैं भारत को छोड़ने से पहले इसे मिस कर रहा हूं।’
इन क्षेत्रों में समझौते
जैव ऊर्जा में शोध को बढ़ावा देने को भारत में शीर्ष संस्थान स्थापित करने, तेल व प्राकृतिक गैस क्षेत्र, आपराधिक मामलों में आपसी कानूनी सहयोग, स्वास्थ्य एवं औषधि क्षेत्र में सहयोग, पारंपरिक औषधि व्यवस्था एवं होम्योपैथी क्षेत्र, 2020 से 2024 तक सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग, साइबर सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग, वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग, भूगर्भ एवं खनिज संसाधन क्षेत्र में सहयोग, इंवेस्ट इंडिया और ब्राजील के कारोबार व निवेश प्रोत्साहन एजेंसी के बीच समझौता, पशुपालन व डेयरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत और ब्राजील ने हस्ताक्षर किए।
विदेश मंत्री से भी की मुलाकात
पीएम से बैठक से पहले ब्राजील के राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो का स्वागत कर खुशी हुई। उनकी यात्रा से हमारे द्विपक्षीय संबंधों के नए अवसर खुलेंगे।’ इससे पहले बोलसोनारो ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।