भारत और ब्रिटेन ने दक्षिण एशिया में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर की चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत और ब्रिटेन के बीच हुई बैठक को लेकर अहम जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के बीच जो 21 और 22 जनवरी को बैठक हुई थी उसमें भारत ने हर तरह की आतंकवादी गतिविधियों का विरोध किया है। वहीं इस बैठक में दोनों देशों ने दक्षिण एशिया में चल रहे आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई करने के लिए एक दूसरे को भरोसा दिया है।
इसके अलावा दोनों देशों ने कट्टरपंथ, हिंसक अतिवाद, आतंकवाद के लिए वित्तपोषण को रोकने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का भरोसा दिया।
14th meeting of India-United Kingdom Joint Working Group on Counter-Terrorism was held on 21-22 Jan. India & UK strongly condemned terrorism in all its forms, emphasised need for strengthening international cooperation on terrorism incl cross border terrorism in South Asia: MEA
— ANI (@ANI) January 25, 2021