{"_id":"5d90cd9a8ebc3e014232778f","slug":"14-people-arrested-in-kolkata-including-owner-of-biryani-restaurant-on-charge-of-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार, कोलकाता के बिरयानी रेस्तरां का मालिक भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जुआ खेलने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार, कोलकाता के बिरयानी रेस्तरां का मालिक भी शामिल
Sun, 29 Sep 2019 08:58 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 29 Sep 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के पोकर क्लबों पर की गई छापेमारी के दौरान कई बिरयानी रेस्तरां के मालिक समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर ने बताया कि कोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा के उपद्रवी विरोधी अनुभाग ने एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम को पार्क स्ट्रीट और शेक्सपीयर सारानी इलाकों में स्थित पोकर क्लबों पर एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, दो पोकर क्लबों से छापेमारी के दौरान कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पोकर का पासा और खेल के कार्ड भी जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बिरयानी रेस्तरां के मालिक और छह अन्य लोगों को कामक स्ट्रीट पर एक क्लब पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान 94,300 रुपये मूल्य की बोर्ड रकम भी जब्त की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एजेसी बोस रोड स्थित एक अन्य क्लब पर छापेमारी के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और इस दौरान 90 हजार रुपये, पोकर का पासा और पत्ते जब्त किये गए।