फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14,000 new polling booths likely in Bengal; all-party meet on Aug 29

West Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बनाए जा सकते हैं 14000 नए मतदान केंद्र; 29 अगस्त को होगी सर्वदलीय बैठक

Sat, 23 Aug 2025 06:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Aug 2025 06:54 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनावों से पहले 14,000 नए मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं, जिससे कुल संख्या 92,000 तक पहुंच सकती है। चुनाव आयोग ने इस पर चर्चा के लिए 29 अगस्त को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
14,000 new polling booths likely in Bengal; all-party meet on Aug 29
मतदान - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले करीब 14 हजार नए मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों के पुनर्गठन पर चर्चा के लिए 29 अगस्त को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


राज्य में वर्तमान में 294 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 78 हजार मतदान केंद्र हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, जिन मतदान केंद्रों में 1,200 से अधिक मतदाता हैं, उन्हें मतदान की सुविधा के लिए बांटा जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजेआई बीआर गवई ने साझा किए छात्र जीवन के अनुभव, बोले- परीक्षा के अंकों से तय नहीं होती सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों की पहचान कर ली गई है। इन्हें विभाजित किया जाएगा, ताकि मतदान सुचारू रूप से हो सके। मतदान केंद्रों की संख्या करीब 14,00 बढ़ सकती है। हम सभी दलों की बैठक में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन पर चर्चा करेंगे। नए मतदान केंद्रों के जुड़ने के बाद कुल संख्या करीब 92 हजार हो जाएगी। 29 अगस्त को दोपहर साढ़े तीन बजे सीईओ कार्यालय में होने वाली इस बैठक सभी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया मांगी जाएगी।  


माना जा रहा है कि मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने से खासकर विपक्षी दलों के लिए संगठनात्मक चुनौतियां बढ़ जाएंगी, क्योंकि उन्हें हर मतदान केंद्र पर एजेंट तैनात करना मुश्किल हो सकता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची संसोधन में कथित लापरवाहियों के चलते चार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 

ये भी पढ़ें: 'महिला सहकारी समितियों का जल्द होगा पंजीकरण, दिए जाएंगे सरकारी ठेके', फडणवीस ने किया एलान
 
राज्य सरकार ने दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर जिलों के दो-दो ईआरओ और सहायक ईआरओ को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। हालांकि चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed