फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   130 million vaccines have been introduced in India 90 percent of these doses of Covishield

जानकारी: देश में अब तक लगे 13 करोड़ टीके, इनमें 90 प्रतिशत खुराकें कोविशील्ड की

Wed, 21 Apr 2021 05:26 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 21 Apr 2021 05:26 PM IST
सार

  • सरकार के कोविन पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कोविड-19 के कुल 12,76,05,870 टीकों में से 11,60,65,107 टीके कोविशील्ड के हैं, जबकि 1,15,40,763 टीके कोवैक्सीन के हैं। 

विज्ञापन
130 million vaccines have been introduced in India 90 percent of these doses of Covishield
कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में अब तक लगाए कोविड-19 के करीब 13 करोड़ टीकों में से 90 प्रतिशत टीके ऑक्सफोर्ड/ एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड के लगाए गए हैं। बुधवार (21 अप्रैल) को उपलब्ध सरकारी डेटा में यह जानकारी सामने आई। इनमें से 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने केवल कोविशील्ड ही लगाया है, जिसका उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) कर रहा है। भारत में दिया जा रहा दूसरा टीका हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक का स्वदेशी टीका कोवैक्सीन है।

विज्ञापन


सरकार के कोविन पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कोविड-19 के कुल 12,76,05,870 टीकों में से 11,60,65,107 टीके कोविशील्ड के हैं, जबकि 1,15,40,763 टीके कोवैक्सीन के हैं। इसके अलावा, गोवा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर समेत करीब 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने लाभार्थियों को केवल कोविशील्ड टीका लगाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से इसकी उपलब्धतता ज्यादा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में महामारी विज्ञान और संचारी रोग के प्रमुख डॉ समीरन पांडा ने कहा कि जल्द ही कोवैक्सीन का उत्पादन भी बढ़ाया जाएगा। भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा था कि क्षमता विस्तार को बंगलुरु और हैदराबाद के कई केंद्रों में लागू कर दिया गया है ताकि हर साल 70 करोड़ टीकों की खुराक तैयार की जा सके।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग भी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए टीका निर्माण केंद्रों को अनुदान मुहैया कराकर वित्तीय सहायता दे रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को कोवैक्सीन ही लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed