फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 women won assembly elections in Gujarat

गुजरात में 13 महिलाओं ने जीता विधानसभा चुनाव

Wed, 20 Dec 2017 02:14 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
13 women won assembly elections in Gujarat
BJP
गुजरात विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में भाजपा और कांग्रेस ने कम महिला उम्मीदवारों को उतारा। वहीं इस बार विधानसभा पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या में भी कमी आई है। इस बार भाजपा की नौ और कांग्रेस की चार महिला उम्मीदवारों यानी कुल 13 ने जीत दर्ज की। जबकि 2012 में यह संख्या 16 थी।
विज्ञापन


इस बार भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 12 और दस महिलाओं को मैदान में उतारा था। जबकि 2012 में 33 महिलाएं मैदान में थीं। भाजपा की 19 और कांग्रेस की ओर से 14। उस वक्त भाजपा की 12 और कांग्रेस की चार महिला उम्मीदवारों ने चुनावी जंग जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन


पढ़ें- EVM पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चौरेसी से भाजपा की जांखनाबेन पटेल ने सबसे प्रभावशाली जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के योगेश पटेल को 1.10 लाख वोट से हराया। भाजपा की भावनगर पूर्व की उम्मीदवार विभावरी देव, भुज की नीमाबेन आचार्य और लिंबयात की संगीताबेन पटेल ने भी जीत दर्ज की। भाजपा की महिला विधायकों में मालती महेश्वरी, सुमन चौहान, मनीषा वकील, गीताबा जडेजा और सीमाबेन मोहिले शामिल हैं। कांग्रेस की उंझा से उम्मीदवार आशाबेन पटेल, गरबादा से चंद्रिकाबेन ठाकोर और रापर से संतोख ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed