{"_id":"6323334ffe77f41d94068bd3","slug":"13-terrorists-surrender-in-manipur-heroin-worth-5-crores-recovered-in-kolkata-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: मणिपुर में 13 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण, कोलकाता में पांच करोड़ की हेरोइन बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कामयाबी: मणिपुर में 13 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण, कोलकाता में पांच करोड़ की हेरोइन बरामद
Thu, 15 Sep 2022 07:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 07:44 PM IST
सार
सीएम बीरेन ने इस मौके पर कहा कि हम उन उग्रवादियों का स्वागत करते हैं, जिन्होंने क्रूरता का रास्ता छोड़ दिया है। अब राज्य के विकास के लिए काम करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में गुरुवार को 13 आतंकवादियों ने सेना और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने इन सबका स्वागत करते हुए कहा कि अब राज्य के विकास के लिए काम करने का समय आ गया है। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन के समक्ष गुरुवार को 13 उग्रवादियों ने आत्म समर्पण कर दिया। उग्रवादियों ने प्रथम मणिपुर राइफल्स परिसर में हथियार डाले। उनमें से बारह प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के कैडर हैं और एक प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल का कैडर है।
विज्ञापन
सीएम बीरेन ने इस मौके पर कहा कि हम उन उग्रवादियों का स्वागत करते हैं, जिन्होंने क्रूरता का रास्ता छोड़ दिया है। अब राज्य के विकास के लिए काम करने का समय आ गया है। पांच साल के भीतर उग्रवाद की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यरत केंद्र सरकार की एजेंसियों को उग्रवाद की समस्या का सकारात्मक तरीके से समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
कोलकाता में तस्कर गिरफ्तार
इस बीच कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने बुधवार को मादक पदार्थ तस्कर को उत्तरी कोलकाता में दक्षिण सिंथी चौराहे के पास बीटी रोड से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन