फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 round talk between india china to settle doklam issue says parliamentary panel report

संसदीय कमेटी की रिपोर्ट का दावा -तेरह राउंड की बैठक के बाद थमा दोकलम विवाद

Tue, 18 Dec 2018 11:07 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
13 round talk between india china to settle doklam issue says parliamentary panel report
China standoff Doklam

भारत चीन के बीच दोकलम के मुद्दे को सुलझाने के लिए 13 राउंड की बैठकें हुई थी। यह बात विदेश मामलों की संसदीय कमेटी की रिपोर्ट में सामने आई है। पिछले साल भारत और चीन की सेना दोकलम के मुद्दे पर आमने-सामने थी जिसकी वजह से सीमावर्ती इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक चीन के द्वारा अतिक्रमण का यह बड़ा मगर असफल प्रयास था।  इससे भारत, भूटान और चीन के ट्राई जंक्शन के इलाके में बड़ा परिवर्तन होता और भारत की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि चीन ने भूटान के साथ 24 राउंड में हुई बैठकों में दोकलम के बदले किसी और इलाकें को बदलने की पेशकश की थी।  कमेटी ने ट्राई जंक्शन के करीब चीन के निर्माण को लेकर भी चिंता जाहिर की जिसे अबतक तोड़ा नहीं गया है। 
विज्ञापन


इस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर की मानें तो दोकलम कभी भारत की संप्रभुता का सवाल नहीं रहा मगर फिर भी यह मुद्दा भारत सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत की शुरुआत पिछले साल 7 जुलाई को हैमबर्ग में जी-20 बैठक से इतर प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बातचीत से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के तत्कालीन विदेश सचिव के मुताबिक बातचीत में भारत ने दोकलम पर चीन के संप्रभुता के दावे को खारिज किया और मौजूदा स्थिति में उसके कदम से बदलाव होने की बात कही। भारत ने सुरक्षा के मुद्दे को भी गंभीरता से उठाया। दोकलम को मुद्दे को सरकार ने जिस तरीके से संभाला उसको लेकर कमेटी ने भारत सरकार की तारीफ की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed