फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 naxals killed in an encounter with police in Etapalli Boriya forest

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 16 नक्सली हुए ढेर

Sun, 22 Apr 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली Updated Sun, 22 Apr 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
13 naxals killed in an encounter with police in Etapalli Boriya forest

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के इटापल्ली बोरिया जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस इलाके में 16 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। पुलिस ने यह कार्रवाई एंटी-नक्सल ऑपरेशत के तहत की है। इस मुठभेड़ को चार सालों में पुलिस द्वारा नक्सलियों पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इससे पहले तीन अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार दिया था। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में नक्सल नेता साईनाथ और सीनू भी मारे गए हैं। इसे पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र पुलिस नक्सल प्रभावित इस इलाके में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस इलाके में ग्रामीणों और नक्सलियों के बीच अक्सर संघर्ष की खबरें आती रहती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि देश में नक्सली गतिविधियों में कमी आई है और नक्सलियों का इलाका भी पहले की तुलना में घट गया है। देश के नक्सल प्रभावित 126 जिलों में से सरकार ने 44 जिलों को नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। हालांकि आठ नए जिलों को नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल किया गया है। बिहार और झारखंड के पांच जिले अति नक्सल प्रभावित टैग से मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed