फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 June 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे की होगी शुरुआत, भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला एक दिवसीय मैच

Sat, 13 Jun 2026 05:55 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 13 Jun 2026 05:55 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 13 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
13 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 13 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। वहीं, भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू हो रही एक दिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा

शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की दीक्षान्त परेड का निरीक्षण करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का फ्रांस दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा छह दिन का है। वह 13-14 जून और 16-18 जून (एवियन और पेरिस) को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इसके साथ ही 14-16 जून 2026 को स्लोवाकिया की भी यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को नीस में राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, जिन्हें इस वर्ष की शुरुआत में एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था। 

विज्ञापन

वाणिज्य मंत्री का स्विट्जरलैंड दौरा

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड यात्रा पर हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है।  इस दौरान गोयल स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन और स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलेन बुडलिगर आर्टिडा से मुलाकात करेंगे। गोयल स्विस दवा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी को मजबूत करेगी और भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ – ई.एफ.टी.ए व्यापार तथा आर्थिक साझेदारी समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा को सुगम बनाएगी। 

 

सपा अध्यक्ष का आगरा दौरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 और 14 जून को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और विजन इंडिया की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दूसरी बार वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी, लेकिन यह पहली बार होगा जब वे भारत के खिलाफ इस मैदान पर आमने-सामने होंगे। इससे पहले, अफगानिस्तान ने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed