फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13.17 lakh looted from NRI in the moving train, the miscreants injured the woman

चलती ट्रेन में NRI से 13.17 लाख की लूट, बदमाशों ने महिला को घायल किया

Mon, 07 Aug 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 07 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
13.17 lakh looted from NRI in the moving train, the miscreants injured the woman
Symbolic photo - फोटो : PTB News

सूरत में NRI से चलती ट्रेेन में 13.17 लाख की लूट का मामला सामने आया है। महिला से रविवार सुबह आनंद और नाडिआड रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में लूट हुई। महिला सुरेंद्रनगर के शादी समारोह से सूरत जा रही थी। जहां अज्ञात लोगों ने महिला की ज्वैलरी और कैश लूट लिया।

विज्ञापन


महिला को हल्की चोटें आई हैं, उसे न्यू सिविक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। NRI महिला का आरोप है कि पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। NRI महिला बीना दिनेश दीपाला लंदन में रहती हैं और बीते 17 जुलाई को एक शादी समारोह में शामिल होने भारत आईं थी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि ट्रेन जब नाडियाड पहुंचने वाली थी, तभी 2 अज्ञात लोग धारदार हथियार के साथ सुबह 3.30 बजे कोच में घुसे और उन्होंने दीपाला पर हमला कर दिया जोकि अपनी बहन के साथ यात्रा कर रही थीं। जब बदमाश पर्स नहीं छीन पाए तो उन्होंने दीपाला को घायल कर दिया। जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई, वो महिला का पर्स लेकर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed