फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12-years-old takes it upon himself to fill potholes on habsiguda's main road hyderabad

जज्बा: 12 साल की उम्र में इस हादसे की वजह से भरने लगा सड़क के गड्ढे

Mon, 03 Jul 2017 02:29 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jul 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
12-years-old takes it upon himself to fill potholes on habsiguda's main road hyderabad
hyedrabad

हैदराबाद में एक 12 साल के बच्चे ने इंसानियत की बानगी पेश की है। ये किशोर इतनी सी उम्र में सड़क के गड्ढे भरने में लग गया है। जो काम राज्य सरकार को करना चाहिए उसे ये बच्चा खुद अकेले कर रहा है। गौरतलब है कुछ दिन पहले हैदराबाद में हब्सीगुदा रोड पर एक भयानक एक्सीडेंट हुआ।

विज्ञापन


इस दुर्घटना में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी। इस सड़क पर एक्सीडेंट की घटनाओं के बढ़ने के चलते इस बच्चे ने खुद सड़क के गड्ढे भरने का बीड़ा उठाया। रवि तेजा नाम के इस बच्चे ने बताया कि वह इस सड़क के आसपास ही रहता है और आए दिन यहां सड़क दुर्घनटाओं को अपनी आंखों से देखता है। 
विज्ञापन
ऐसे में रवि को सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब इस सड़क पर एक परिवार के सभी सदस्य अपनी जान गवां बैठे। इन दुर्घटनाओं के पीछे की सबसे बड़ी वजह हब्सीगुदा सड़क पर मौजूद गड्ढों को बताया जा रहा है।  रवि ने बताया कि बाइक पर जा रहे एक परिवार की इस सड़क पर गड्ढें की वजह से मौत हो गई। मैं नहीं चाहता कि कोई और इस तरह मरे, इसलिए मैंने खुद इन गड्ढों को भरने का फैसला लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed