{"_id":"5e7bf70a8ebc3e77b53930c2","slug":"12-lakh-new-jobs-found-in-january-esic-released-figures","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में मिले 12 लाख नए रोजगार, ईएसआईसी ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जनवरी में मिले 12 लाख नए रोजगार, ईएसआईसी ने जारी किए आंकड़े
Thu, 26 Mar 2020 05:58 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
ESIC
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने जनवरी में 12.06 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। ईएसआईसी के पेरोल आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले दिसंबर में विभिन्न क्षेत्रों के 12.90 लाख नए सदस्य निगम से जोड़े गए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि वित्तवर्ष 2018-19 के दौरान कुल 1.49 करोड़ नए सब्सक्राइबर जुडे़ थे।
इतना ही नहीं सितंबर, 2017 से जनवरी 2020 के दौरान कुल 3.62 करोड़ नए सब्सक्राइबर ईएसआईसी ने जोड़े। ये आंकड़े ईएसआईसी, रिटायरमेंट फंड बॉडी और पेंशन फंड प्राधिकरण की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के आधार पर जुटाए गए हैं। जनवरी, 2020 में 10.45 लाख नए सदस्यों को अकेले ईपीएफओ ने जोड़ा है, जो दिसंबर में 9.12 लाख रहे थे।
विज्ञापन