11 साल की यूरोपीय लड़की ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा खत, भगवान शिव में विश्वास, आना चाहती है भारत
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक 11 साल की यूरोपीय लड़की ने खत लिखते हुए भारत में ठहरने की इजाजत मांगी है। एलिजा वानात्को नाम की इस लड़की और उसकी मां को भारत में तय अवधि से अधिक ठहरने के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया है। वानात्को ने हस्तलिखित खत में प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को संबोधित किया है। जिसमें उसने भगवान शिव के प्रति अपने प्यार, नालंदा देवी पर्वत और गोवा में गायों की सेवा करने की यादों के बारे में लिखा है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक 11 साल की यूरोपीय लड़की ने खत लिखते हुए भारत में ठहरने की इजाजत मांगी है। एलिजा वानात्को नाम की इस लड़की और उसकी मां को भारत में तय अवधि से अधिक ठहरने के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया है। वानात्को ने हस्तलिखित खत में प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को संबोधित किया है। जिसमें उसने भगवान शिव के प्रति अपने प्यार, नालंदा देवी पर्वत और गोवा में गायों की सेवा करने की यादों के बारे में लिखा है।
the letter my daughther who is out of school due to lack of action from MHA officers has written to Honoreable Prime Minister of India for help in our case @narendramodi pic.twitter.com/PVIolpD9Ez
— Marta Kotlarska (@KotlarskaMarta) June 2, 2019
मेरी मां को 24 मार्च, 2019 को भारत में दाखिल नहीं होने दिया गया, कहा गया कि हमें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। क्योंकि हम तय अवधि से अधिक ठहरे थे।"
बता दें वानात्को की मां एक कलाकार और फोटोग्राफर हैं। वह भारत में बी 2 बी वीजा पर थीं। कोटलारस्का अपने भारतीय वीजा को नवीनीकृत करने के लिए श्रीलंका गई थीं, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उन्हें 24 मार्च को वापस भेज दिया गया। खत में अपनी परेशानी बताते हुए वानात्को ने लिखा है,
"मेरी मां 24 मार्च को भारत में दोबारा प्रवेश नहीं कर पाईं और हमें वीजा खत्म होने के कारण ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। यह सिर्फ इसलिए अनुचित लगता है क्योंकि यह हमारी गलती नहीं थी।"
दोनों मां बेटी फिलहाल कंबोडिया में हैं और भारत आने का इंतजार कर रही हैं। खत में उसने लिखा है कि वह हिंदुत्व और आध्यात्मिकता से जुड़ चुकी है। उसका कहना है कि वह भारत में बिताए अपने पलों को बहुत याद करती है।
उसने खत में आगे लिखा है, "मुझे ऐसा लग रहा है कि सबकुछ दोबारा से खत्म हो गया है। मैं भगवान शिव और नालंदा देवी से मदद करने के लिए प्रार्थना मांग रही हूं और मैंने आपको खत इसलिए लिखा क्योंकि आप सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हो, जो मेरी और मेरी मां की भारत, हमारे घर आने में मदद कर सकते हो। कृपया हमारी मदद करें और हमें ब्लैकलिस्ट से हटाने की मंजूरी दें।"