फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11-year-old girl murdered after rape in Surat

अपराध : सूरत में 11 साल की बच्ची की अपहरण और बलात्कार के बाद हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

Mon, 21 Feb 2022 08:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 21 Feb 2022 08:47 PM IST
सार

सूरत में 11 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को सूरत से 15 किलोमीटर दूर पलसाना कस्बे में इस घटना को अंजाम दिया गया। 
 

विज्ञापन
11-year-old girl murdered after rape in Surat
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिस और सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सूरत से 15 किलोमीटर दूर पलसाना कस्बे का है। जहां रविवार को 11 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पलसाना पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


पलसाना पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि जब पीड़ित लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे तब उसे पड़ोस के एक फ्लैट में ले जाया गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया गया। इस दौरान जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। जब उसके माता-पिता घर लौटे और देखा कि वह गायब है, तो उन्होंने पीड़िता की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसके घर से कुछ दूरी पर बाहर से बंद कमरे के अंदर उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376, 341, 342, 361 और पॉक्सो एक्ट  के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed