{"_id":"5c10fd3dbdec22417e30121d","slug":"11-refugee-criminals-brought-back-to-india-in-last-3-years-says-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले तीन साल में 11 भगोड़े अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया : सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिछले तीन साल में 11 भगोड़े अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया : सरकार
भाषा, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Christian Michel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि पिछले तीन साल में 11 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की गई है जिनमें अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल शामिल है।
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार ऐसे भगोड़े अपराधियों को वापस लाने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है जो अपराध करके देश छोड़कर भाग गये। उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन साल में कई देशों से 11 भगोड़े अपराधियों को वापस लाया गया जिनमें संयुक्त अरब अमीरात से क्रिश्चियन मिशेल का हाल ही में हुआ प्रत्यर्पण शामिल है।’ सिंह ने कहा कि अभी तक भारत ने 50 देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि की है और 10 अन्य देशों के साथ प्रत्यर्पण समझौता किया है।
विज्ञापन