{"_id":"5fe4a05db26a461e385159c2","slug":"11-people-returned-to-goa-from-britain-were-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से गोवा लौटे 11 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन से गोवा लौटे 11 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित
Thu, 24 Dec 2020 07:36 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद से केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से लौटने वाले यात्रियों की सूची राज्य सरकार को सौंप दी है। इसी क्रम में गोवा लौटने वाले 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से गोवा आए 979 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है, साथ ही संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को पृथक वास में रखने के लिए दक्षिण गोवा के ईएसआई अस्पताल को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
राणे ने कहा कि इन मरीजों के नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे को आगे की जांच के लिए भेज दिए गए हैं। राणे अपनी चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई में हैं। इस बीच, गोवा के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वे राज्य सरकार से एक लाख और आरटी-पीसीआर जांच किटों को मंजूरी देने की अपील करेंगे, ताकि इनकी कमी नहीं होने पाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को आवश्यकता पड़ने पर व्यापक स्तर पर जांच के लिए तैयार रहना चाहिए। इससे पहले, राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा था कि वे नौ दिसम्बर से ब्रिटेन और यूएई से राज्य में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि नौ दिसम्बर से ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए 602 लोगों की सूची तैयार की गई है। इस बीच, गोवा में बुधवार को 125 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 50,364 हो गए। वहीं राज्य में वायरस से अभी तक 727 लोगों की मौत हुई है।